भारत की इस बैंडमिटन जोड़ी ने रचा इतिहास , वर्ल्ड चैंपियन्स को हराकर पहली बार जीता इंडोनेशियन ओपन

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है. दोनों ने इंडोनेशियन ओपन के फाइनल में मलेशिया के एरोन चिया-वुई यिक की जोड़ी को हराकर इंडोनेशियन ओपन का मेंस डबल्स का खिताब जीता. इसी के साथ सात्विक और चिराग की जोड़ी मेंस डबल्स में पहली बार सुपर 1000 चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय जोड़ी बन गई है. बता दें कि इससे पहले सात्विक और चिराग और जोड़ी सुपर 750- फ्रेंच ओपन का भी खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी थी.

 

सात्विक और चिराग की जोड़ी है सुपरहिट 
सात्विक और चिराग ने इंडोनेशियन ओपन के फाइनल में एरोन चिया-वुई यिक की मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है. इसी के साथ इंडोनेशियन ओपन का खिताब जीतने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बन गई है. इससे पहले सात्विक और चिराग सुपर100, सुपर 300, सुपर 500 और सुपर 750 भी जीत चुके है. दोनों ऐसी पहली जोड़ी है जिन्होंने भारत के लिए सारे सुपर कप जीते हैं.

 

मलेशियाई जोड़ी है वर्ल्ड चैंपियन
एरोन चिया-वुई यिक मेंस डबल्स के वर्ल्ड चैंपियन है ,और चिराग-सात्विक की जोड़ी दोनों के खिलाफ पहले ही 7 मैच गंवा चुकी थी. लेकिन इस मैच में सात्विक और चिराग ने दमदार खेल दिखाया और 43 मिनिट में मैच को अपने नाम किया. सात्विक- चिराग इससे पहले कोरिया के मिन ह्युक कांग और सेउंग सेओ की जोड़ी को 17-21 21-19 21-18 से हराकर फाइनल में पहुंचे थे.

 

ऐसे चला मैच
इंडोनेशियन ओपन के फाइनल की शुरूआत भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं रही. चिराग और सात्विक की जोड़ी शुरूआत में थोड़ी लड़खड़ाई , लेकिन बाद में दोनों ने लय पकड़ ली और मैच को आसानी से 21-17 से जीत लिया. दूसरे गेम में भी सात्विक और चिराग ने अच्छी शुरूआत की , लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने अच्छा कमबैक किया और मैच को रोमांचक बना दिया. हालांकि आखिरी समय में भारतीय जोड़ी ने दबाव को सोखा और 21-18 से गेम और खिताब अपने नाम किया.

 

Exit mobile version