Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Badlapur alleged sexual assault :महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल के अटेंडेंट ने किया दो मासूम बच्चियों का यौन शोषण…पुलिस ने 12 घंटे बाद दर्ज की ..कैसे मिलेगा न्याय!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2024
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Badlapur alleged sexual assault Maharashtra Badlapur school attendant sexually assaulting innocent girls
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित बदलापुर में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। जिसके खिलाफ बदलापुर में लोगों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने मुंबई की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया। हालांकि विरोध के बाद राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

  • बदलापुर कांड,गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक किया जाम
  • बच्चियों के साथ यौन शोषण का विरोध
  • प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम
  • सीएम शिंदे ने गठित की एसआईटी

बता दें दो मासूम बच्चियों के साथ स्कूल के अटेंडेंट ने ही यौन शोषण की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से ही महाराष्ट्र में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एनसीपीसीआर ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा बदलापुर में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले की जांच की जाएगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुई कथित यौन शोषण की घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने एक दिन पहले मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों ने मुंबई की ओर जाने वाली सभी ट्रेन को रोक दिया था। गुस्साई भीड़ ने स्कूल में भी जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने वालों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। जिन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आखिर क्या-क्या हुआ बदलापुर में इस तरह समझें

मंगलवार को पूरा मामला सामने आया। इसके बाद हजारों लोगों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। इसके चलते एक ओर जहां 12 एक्सप्रेस और मेल ट्रेन का मा​र्ग बदलना पड़ा। वहीं करीब 30 से अधिक ट्रेनों को भी आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया।
बदलापुर में प्रदर्शनकरने वालों की भीड़ हिंसक हो गई। गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। रेलवे स्टेशन के नजदीक बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने किसी तरह नौ घंटे बाद लाठीचार्ज कर रेल पटरियों को प्रदर्शनकारियों से खाली करवाकर उनका विरोध प्रदर्शन खत्म किया।
वहीं पीड़ित बच्चियों के परिजनों पुलिस पर गंभी आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत 12 घंटे बाद दर्ज की गई। सूत्रों की माने तो पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी बेकार थे। जिसका फायदा स्कूल के अटेंडेंट ने उठाया।
पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर बच्चियों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस का घंटों इंतजार किया। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही की है।

आखिर सरकार को आना पड़ा सामने

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने पूरे मामले की जांच में कथित लापरवाही बरतने के लिए सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस अधिकारियों को ततकाल निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल एसआईटी गठित की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी पीड़ित बच्चियों के परिजनों को स्कूल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा उन्होंने ठाणे पुलिस आयुक्त को पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में करने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये हैं।

Post Views: 263
Tags: #alleged sexual assault#attendant sexually assaulting#Badlapur#Maharashtra Badlapur school
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version