Cricket News: बाबर आजम की टेस्ट वापसी में रमीज राजा ने की घनघोर बेइज्जती

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए। इस मैच में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए। मैच के दौरान कॉमेंट्री में पूर्व पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने बाबर आजम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। बाबर जब साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायेन के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो पारी के 49वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक पैर आगे बढ़ाया लेकिन गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। अंपायर ने आउट करार दिया। बाबर ने फैसले पर DRS लिया। इसी दौरान रमीज राजा ने अपने साथी कॉमेंटेटर से माइक कम करते हुए कहा, “ये ड्रामा करेगा”, जिसे लाइव मैच में साफ सुना गया। तीसरे अंपायर ने पहले बाबर को नॉट आउट करार दिया। हालांकि, 60वें ओवर में फिर वही स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायेन बाबर आजम का विकेट लेने में सफल रहा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस में रमीज राजा की टिप्पणी को लेकर बहस छिड़ गई है। पाकिस्तान के कप्तान और बाबर आजम की टेस्ट वापसी का यह मुकाबला अब तक काफी रोमांचक रहा है।

Exit mobile version