Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

बाबा साहेब की धरती महू में हुंकार भरेंगे राहुल और प्रियंका…कांग्रेस की ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली…जानें आखिर किसके हैं दलित वोटर्स

DigitalDesk by DigitalDesk
January 27, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Baba Saheb Ambedkar Birthplace Mhow Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Congress Jai Bhim Jai Bapu Jai Constitution
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंदौर के महू में बाबा साहेब आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर कांग्रेस की ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली आज सोमवार 27 जनवरी को आयोजित होने जा रही है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ अन्य प्रमुख नेता इसमें शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल और प्रियंका के इस आयोजन में शामिल होने देशभर से कांग्रेसे कई सांसद और विधायक भी महू आए हैं। बड़े पैमाने पर होने जा रहे कांग्रेस के इस आयोजन के दौरान राहुल गांधी के निशाने पर केन्द्र की एनडीए सरकार और बीजेपी रहेगी।

  • महू में कांग्रेस का मेगा शो
  • MP के महू में कांग्रेस का मजमा
  • राहुल और प्रियंका महू में करेंगे जनसभा को संबोधित
  • कांग्रेस का जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान
  • दलितों को अपने पाले में करने की कवायद
  • देश में नई स्टेजी पर कर रही काम कांग्रेस
  • कांग्रेस ने सीलमपुर से किया था अभियान का आगाज
  • इसके बाद दूसरी बड़ी रैली कर्नाटक के बेलगामी में की गई
  • बाबा साहेब और संविधान के नाम पर आज तीसरी बड़ी रैली

कांग्रेस दरअसल दलित वर्ग को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी है। जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान इसी उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था। कांग्रेस को उम्मीद है कि जैसे लोकसभा चुनाव में उसने विपक्षी दलों के साथ मिलकर बीजेपी को दलित वोटर्स के बीच अंबेडकर, आरक्षण और संविधान विरोधी साबित करने में सफल रही। उसी तरह अब देशभर में दलितों को पार्टी के साथ लामबंद या जा सकता है। कांग्रेस के इस प्रयोग की आंशिक सफलता-2024 के लोकसभा चुनाव में हासिल कर चुकी हैं। जिसे लेकर अब कांग्रेस देशभर में करने की कांग्रेस की स्टैटेजी माना जा रही। दरअसल कांग्रेस देश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन को फिर से हासिल करने के लिए बेताब नजर आ रही है। जिसे लेकर कांग्रेस देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जय बापू, जय भीम और जय संविधान नाम पर जनसभाएं और रैलियां कर रही है। कांग्रेस ने सीलमपुर से अपने इस अभियान का आगाज किया था। इसके बाद दूसरी बड़ी रैली कर्नाटक के बेलगामी में की गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बाबा साहेब के नाम पर आज तीसरी बड़ी रैली

तीसरी रैली आज सोमवार 27 जनवरी को मध्यप्रदेश में बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जन्म स्थली महू में हो रही है। कांग्रेस जनसभा के माध्यम से दलित समाज के दिल में जगह बनाना चाहती है। यहीं वजह है कि कांग्रेस इस समय बसपा की सियासी नक्शेकदम पर चलती नजर आ रही।

दलित वोटर्स के दिल में 20 साल बसपा ने किया राज

आजादी के बाद से कांग्रेस का दलित कोर वोटबैंक हुआ करता था। लेकिन 1980 के दशक में बीएसपी का सियासी उदय होने के बाद से दलित समाज खासकर उत्तर भारत के राज्यों से पूरी तरह छिटक कर बीएसपी के पाले में चला गया। हालांकि दलितों का एक बड़ा तबका अब बीएसपी के कमजोर होने पर बीजेपी के साथ खड़ा नजर आ रहा है। 1980 के दशक में बीएसपी का गठन दलित समाज में राजनीतिक और सामाजिक चेतना जगाने के लिए किया गया था। उस समय एक नारा भी बड़ा चर्चित हुआ था बीएसपी की की क्या पहचान… नीला झंडा और हाथी निशान…यह नारा दलित गांवों में जमकर गूंजा था और मायावती की पार्टी ने दलित समाज के बीच पहचान बनाई थी। हालांकि अब बदलते दौर में यह वर्ग बसपा से दूर हुआ है।

2024 में कांग्रेस के पाले में गए दलित वोट

लोकसभा चुनाव 2024 में संविधान और आरक्षण का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने दलित वोटों में सेंधमारी की थी। जिसके बाद से ही कांग्रेसही लगातार दलित समाज का विश्वास हासिल करने के लिए अब खुलकर मैदान में उतरने की स्टैटेजी बना रही है। इसके तहत ही कांग्रेस ने जय बापू, जय भीम और जय संविधान के नाम से अपना अभियान शुरु किया है। यही वजह है कि बसपा की स्टाइल में ही अब कांग्रेस ने भी दलित समाज के विश्वास को हासिल करने की कवायद में है। जिसके लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से लेकर कांग्रेस के तमाम नेता इन दिनों के गले में नीला अंगवस्त्र डाले दिखाई दे रहे हैं।

2019 के मुकाबले 53 सीट ज्यादा मिलीं

2024 के लोकसभा चुनाव में दलित बाहुल्य वाली 156 सीटों के परिणाम देखें तो विपक्षी महागठबंधन को 93 और एनडीए ने 57 सीट पर जीत दर्ज की। दलित वोटर्स वाली 156 लोकसभा सीटों में इस बार 2019 के मुकाबले विपक्ष को 53 सीट का लाभ हुआ। एनडीए को लोकसभा की 34 सीट का नुकसान उठाना पड़ा। इससे पहले साल 2014 और साल 2019 के चुनाव में दलितों का एकमुश्त वोट बीजेपी के खाते में गया था। जिसके चलते नरेन्द्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रहे थे।

जिसे मिला दलित का साथ..सत्ता आई उसके हाथ

2011 की जनगणना के अनुसार देश में दलितों की आबादी करीब 17 प्रतिशत है। यानी कुल जनसंख्या में करीब 20.14 करोड़ दलित हैं। देश में लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 84 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। जबकि उनका सियासी प्रभाव लोकसभा की करीब 150 से ज्यादा सीटों पर है। सीएसडीएस के आंकड़ों के अनुसार दलित बहुल लोकसभा सीटों का वोटिंग पैटर्न में बीजेपी को 2024 में 31 प्रतिशत दलित वोट मिला था। जबकि पांच साल पहले 2019 में यह आंकड़ा 34 प्रतिशत था। बीजेपी को 2024 के चुनाव में 3 फीसदी कम दलित वोट मिले। उसके सहयोगी दलों को भी दो फीसदी वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में 19 फीसदी दलित समाज ने अपना वोट दिया था। कांग्रेस के सहयोगी दलों को भी दलित वोटों का जबरदस्त फायदा मिला था।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 616
Tags: # Ambedkar birthplace Mhow#Baba saheb Ambedkar#Congress Jai Bhim Jai Bapu Jai ConstitutionPriyanka GandhiRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version