बी प्राक का तंज: “जमीर बेच चुके हैं कुछ लोग”
मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बी प्राक ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह तंज सीधे दिलजीत दोसांझ पर है। बी प्राक ने लिखा – “कभी-कभी ऐसा लगता है कि कुछ लोग अपना जमीर बेच चुके हैं… शर्म आनी चाहिए।”
दिलजीत दोसांझ की फिल्म में पाक एक्ट्रेस!
दरअसल, Diljit Dosanjh की आने वाली पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर Pakistani actress Hania Aamir नज़र आएंगी। यह बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दिलजीत को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा गुस्सा
कुछ समय पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान को लेकर नाराज़गी और संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है। ऐसे समय में एक पाकिस्तानी आर्टिस्ट के साथ काम करने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह देशहित में सही है?
बी प्राक अक्सर देते हैं देशभक्ति से भरे संदेश
बी प्राक पहले भी अपनी पोस्ट्स के ज़रिए देश और सेना के समर्थन में बोलते रहे हैं। वह उन कलाकारों में से हैं जो सोशल मीडिया पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उनका पोस्ट साफ तौर पर किसी के खिलाफ नहीं था, लेकिन फैंस और फॉलोअर्स ने इसे दिलजीत पर तंज मान लिया।
इंडिया में रिलीज़ नहीं होगी फिल्म, फिर भी मचा बवाल
बताया जा रहा है कि “सरदार जी 3” भारत में रिलीज़ नहीं होगी। इसके बावजूद पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कास्ट किए जाने को लेकर फिल्म की टीम खासकर दिलजीत को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही है।
अब देखना है कि दिलजीत देते हैं जवाब या रहते हैं चुप
अब लोगों की नज़र दिलजीत दोसांझ पर है — क्या वो इस पूरे विवाद पर कुछ कहेंगे या फिर इस मुद्दे को इग्नोर करेंगे? बी प्राक के इस पोस्ट के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।