Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी में आज से शुरु होंगे आयुष्मान वय वंदन कार्ड वितरण…सीएम योगी देंगे बुजुर्गों को ये तोहफा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 9, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Ayushman Vaya Vandan card distribution will start in UP CM Yogi will give this gift to the elderly
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

UP के मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार 9 दिसम्बर क़ो गोरखपुर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड देंगे। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देंगे।

  • तारामंडल क्षेत्र स्थित दिग्विजय नाथ पार्क में होगा कार्यक्रम
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभा को संबोधित
  • जिले में 8325 बुजुर्गों के बनाए आयुष्मान वय वंदन कार्ड
  • प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध

आयुष्मान योजना के तहत गोरखपुर जनपद में 70 वर्ष की आयु पार कर चुके 8325 बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस कार्ड के जरिए प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक सभी नागरिकों को पांच लाख रुपये की मुफ्त इलाज की सुविधा देने की मुहिम की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा।
गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि आज सोमवार 9 दिसम्बर को गोरखपुर जनपद के कुछ लाभार्थियों को यह कार्ड CM स्वयं अपने हाथों प्रदान करेंगे। जनपद गोरखपुर में अब तक 432894 लाभार्थी परिवारों के 1120347 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना में मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने के लिए जनपद में 91 सरकारी और 189 निजी यानि कुल 280 चिकित्सालयों को संबद्ध किया गया है। अब तक आयुष्मान योजना से जुड़े 209666 लाभार्थियों ने मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ हासिल किया है। इसके लिए सरकार की ऒर से करीब 320 करोड़ रुपये का खर्च उठाया गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें यूपी में बुजुर्गों को निशुल्क उपचार देने वाली महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान वय वंदन कार्ड के वितरण की शुरुआत आज सोमवार से हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का आयोजन नौका विहार स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान 25 बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान करेंगे।

एप और साइट से बनेगा बुजुर्गों का वय वंदन आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान एप और आयुष्मान भारत योजना की वेबसाइट के जरिए वय वंदन आयुष्मान कार्ड को लाभार्थी खुद या उनके परिजन जेनरेट कर सकते हैं। यूपी सरकार की ओर से ऐसे इंतजाम किये गये हैं कि कार्ड बनवाने के लिए बुजुर्ग को किसी भी दफ्तर में भटकने की जरूरत नहीं है। साइट या एप के जरिए लाभार्थी के मोबाइल लिंक्ड आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा है। इसके बाद मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे फीड करेंगे। जरुरी विवरण भरने के बाद कार्ड जेनरेट कर सकते हैं।

Post Views: 399
Tags: # gift to the elderly#Ayushman Vaya Vandan card distribution in UPCM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version