Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अब होंगे रामलला के दर्शन,सीएम योगी करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात,मंदिर के उद्घाटन का देंगे न्यौता!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 4, 2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Ayodhya Ram temple
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार 5 सितंबर को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। जहां वे मंगलवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। बताया जाता है कि सीएम योगी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अयोध्या में बने राममंदिर के उद्घाटन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें अयोध्या में विशाल रामलला मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। जिसके शुभारंभ का मुहूर्त भी करीब-करीब तय हो गया है। 2024 की जनवरी में राममंदिर का उद्घाटन हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 21 से 23 जनवरी के बीच की तारीख में मंदिर का उद्घाटन हो सकता है। ये तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई हैं। पीएम खुद इन तारीखों का चयन करेंगे। जिससे इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हो सकें। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी से मुलाकात करने जा रहे हैं।

  • करीब आ रही है राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख
  • 21 से 23 जनवरी के बीच होगा आयोजन
  • पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर का उद्घाटन
  • राम मंदिर ट्रस्ट भेज चुका है पीएम मोदी को न्योता
  • प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से नहीं मिला कोई जवाब
  • अब न्यौता देने दिल्ली जाएंगे सीएम योगी

बता दें उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे। उनकी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी को न्योता भेजा गया था। जिसका प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई जवाब नहीं आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं उनसे मिलने दिल्ली जा रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

2024 की जनवरी में राममंदिर का उद्घाटन

बता दें मंदिर में राम लला के विराजमान होने और उनके दर्शन के लिए करोड़ों भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनवरी 2024 को उनका इंतजार खत्म हो सकता है। इसी दिन शुभ मुहूर्त में रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। इस दौरान विशेष अनुष्ठान किये जाएंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर के सभी मंदिरों को सजाया जाएगा। इतना ही नहीं श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी देश के अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।

जल्द तैयार होगा प्रथम तल

मंदिर निर्माण की बात करें तो फिलहाल अयोध्या में बन रहे राममंदिर में रामलला के गर्भगृह के ऊपरी हिस्से पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके अक्टूबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर का प्रथम तल अक्टूबर में बनकर तैयार होगा। इसके बाद 24 जनवरी 2024 में रामलला की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा का ये कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा। इसके बाद रामभक्त अपने रामलला का दर्शन कर पाएंगे।

Post Views: 208
Tags: Ayodhya Ram templeBreaking News Update PM Narendra ModiCM Yogi AdityanathinauguratedRamlala darshan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version