लोकसभा चुनाव 2024 की सियासत में कई सारी तस्वीरें एक साथ देखने को मिल रही हैं। ऐसी तस्वीरें जिसकी कल्पना इससे पहले किसी ने कभी नहीं की होगी। जिस तस्वीर की बात हम कर रहे है वो दे सूबे के मुख्यमंत्रियों के पत्नियों की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने आज दिल्ली में मुलाकात की। दोनों एक दूसरे से गले मिली दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हुई। मुलाकात के बाद कल्पना सोरेन के कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात की औऱ कहा था कि वो उनका दर्द समझ सकती है। इस बातचीत के बाद वो सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने दिल्ली आई। कल्पना ने कहा कि जो उनके पति हेमंत सोरेन के साथ हुआ वही अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ हुआ है। कल्पना सोरेन के कहा कि वो और सुनीता इस लडाई को दूर तक ले जाऐंगे। पिछले दिनों झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले में और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में ईडी ने अरेस्ट किया है। उसके बाद दोनो की पत्नियों ने मुलाकात की।
jab we Met सुनीता केजरीवाल और कलप्ना सोरेन
-
By DigitalDesk
- Categories: स्पेशल
Related Content
पाकिस्तान क्रिकेट का पतन, कभी दुनिया डरती थी अब खुद पहचान की तलाश!..भारत आगे निकला, पाकिस्तान बदलावों के भंवर में क्यों फंसा?
By
DigitalDesk
October 22, 2026
मस्क बनाम अंबानी: सैटेलाइट इंटरनेट पर आर-पार स्टारलिंक का स्वागत, लेकिन भारतीय नियमों से समझौता नहीं!
By
DigitalDesk
October 22, 2026
उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का शो... धामी के मंत्री ने मंच पर लगाई दलेर मेहंदी को फटकार
By
DigitalDesk
October 21, 2026