Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home ऑटो

एविएशन इंडस्ट्री के इतिहास में एयर इंडिया ने की अब तक की सबसे बड़ी डील, इतने बोइंग और एयरबस का किया सौदा,बाइडेन ने भी दी बधाई

DigitalDesk by DigitalDesk
February 16, 2023
in ऑटो, दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Aviation Industry
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एयर इंडिया की ओर से एविएशन इंडस्ट्री की अबतक की सबसे बड़ी डील की गई है। जो चर्चा में है। डील में एयरलाइन ने एयरबस और बोइंग को कुल मिलाकर 470 विमानों का ऑर्डर दिया है। एयर इंडिया ने विमानों के लिए ऐतिहासिक सौदा करके भारत के विमानन सेक्टर के लिए बेहद बड़ा क्षितिज खोल दिया है। इतना ही नहीं एयर इंडिया अमेरिका की कंपनी बोइंग से 220 विमान खरीदने जा रही है। अभी एयरबस के भारत में 470 कमर्शियल फ्लाइट हैं। एयर इंडिया के नए ऑर्डर के बाद भारत में एयरबस के पास कुल 850 विमानों का ऑर्डर हो गया है।

  • Air India ने की नए विमानों की खरीद को लेकर डील
  • खरीदे जाएंगे 470 नए विमान
  • 250 विमान Airbus से खरीदेंगे
  • Boeing नाम की कम्पनी से होगी 220 विमान की खरीदी
  • डील से अमेरिका को भी होगा फायदा

बाइडेन ने दी पीएम मोदी को बधाई

ये सौदा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इससे लग सकता है कि चार देशों के प्रमुखों ने आपस में बधाई जारी की हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रो और बिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक दूसरे को बधाई दी है। जो बाइडेन ने इस समझौते की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। बाइडेन ने कहा कि उन्हें एअर इंडिया और बोइंग के बीच हुए समझौते और खरीद की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। बाइडेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर वे भारत और अमेरिका के बीच के संबंध को और गहरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। इस सौदे के जरिए इस दिशा में कदम उठाए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की एक घोषणा के मुताबिक, बोइंग और एअर इंडिया एक समझौते पर पहुंचे हैं। जिसके तहत एअर इंडिया बोइंग से 34 अरब डॉलर में 220 विमान खरीदेगी। इनमें 190 बी737 मैक्स 20 बी787, और 10 बी777एक्स शामिल हैं। समझौते के तहत 70 और विमान खरीदने का विकल्प होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डील के बाद ट्वीट किया। जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रो को बधाई दी है और कहा है कि इस डील से दोनों देशों को फायदा होने वाला है। एयर इंडिया की बोइंग एयरप्लेन्स से विमान 737 MAXs खरीदेगा जिसमें 737-8 और 737-10 शामिल हैं। 787-9 के 20 विमान इस डील में खरीदे जाएंगे और 10 विमान 777-9s के होंगे। इसके अलावा 70 और बोइंग जेट विमान के जरिए एयर इंडिया अपने बेड़े को बेहद आकर्षक बनाने जा रही है। रोल्स रॉयस ने भी सौदे को लेकर जानकारी दी है कि इस विशाल एयरक्राफ्ट ऑर्डर के जरिए ट्रेंट के XWB-97 इंजिन खरीदे जाएंगे जिनका इस्तेमाल एयरबस A350-1000 के लिए होगा। इसके अलावा 2 Trent XWB-84 इंजिन खरीदे जाएंगे जो A350-900 में इस्तेमाल होंगे। बोइंग एयरप्लेन्स ने भी इस डील पर ट्वीट किया है और एयर इंडिया का स्वागत किया है। एयर इंडिया 10 बोइंग एयरप्लेन्स 777-9s वाले खरीदेगा और इसके जरिए भारत की विश्व के लगभग हर डेस्टिनेशन से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। ये सौदा 34 अरब डॉलर का होगा और करीब 6.40 लाख करोड़ रुपये इस सौदे के लिए खर्च किए जाएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इससे पहले कब हुई खरीदारी

एयर इंडिया अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। 17 साल में यह पहला मौका है जबकि एयर इंडिया विमान खरीद के ऑर्डर देने जा रही है। टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद यह एयर इंडिया का पहला ऑर्डर होगा। बता दें 27 जनवरी 2022 को टाटा ने एअर इंडिया को खरीदा था। इस डील से 17 साल पहले एयर इंडिया ने एयरक्राफ्ट खरीदने का इतना ऑर्डर दिया था। इससे पहले साल 2005 में 111 विमानों के खरीद का ऑर्डर दिया गया था। इसमें 68 विमानों का ऑर्डर बोइंग को और 43 का एयरबस को मिला था।

एयर इंडिया ने बोइंग के साथ 250 विमानों की डील की है। कंपनी एयर इंडिया को मैक्स एयरक्राफ्ट के 190 विमान, 787 ड्रीमलाइनर के 20 सौंपेगी। इसके अलावा अन्य कैटेगरी के विमानों का भी आर्डर दिया गया है। एयरबस ने कहा है कि वो एयर इंडिया को पहले ए350 प्लेन की आपूर्ति इस साल के आखिर तक करेगी। एयर इंडिया ने एयरबस से जिन 250 विमान खरीदने की घोषणा की है। उनमें से 40 बड़े आकार के विमान होंगे। इसके साथ ही यूरोपीय विमानन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी की भारत के बड़े साइज के एयरक्राफ्ट सेगमेंट में वापसी हुई है। एयरबस भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मेलार्ड ने कहा कि कंपनी को इस बात गर्व है कि टाटा समूह ने एयर इंडिया के लिए ए350 और ए320 विमानों का चयन किया है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा ऑर्डर दर्शाता है कि भारत का विमानन क्षेत्र आगे बढ़ रहा है।

Post Views: 222
Tags: 470 aircraftAir IndiaairbusAmericaaviation industryboeingJoe BidenPM Narendra Modithe biggest deal ever
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version