Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इमरान खान को वो क्यों मारना चाहता था?

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर जानलेवा हमला

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
इमरान खान को वो क्यों मारना चाहता था?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

पाकिस्तान में एक बार फिर खूनी मंजर नजर आया। यहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर इस्लामाबाद मार्च के दौरान गुरुवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी। हमले में इमरान खान जख्म हो गए तो वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद फैसल जावेद समेत 13 अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। इमरान खान को इलाज के लिए लाहौर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें गुरुवार 3 नवंबर को पाकिस्तान के गुजरांवाला स्थित अल्लाहवाला चौक पर पीटीआई के अध्यक्ष और पूर्व पीएम इमरान खान पर हमला हुआ था। ये हमला तब हुआ जब इमरान का आजादी मार्च का कारवां इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान इमरान खान पर फैजल भट्ट नामक शख्स ने गोली चला दी।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

सड़क पर उतरे इमरान समर्थक

पूर्व पीएम पर हमले के बाद पाकिस्तान में कई जगह इमरान खान के समर्थक सड़क पर उतर आए। वे हमले का विरोध कर रहे हैं। जिसे लेकर देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। डॉन न्यूज के मुताबिक इमरान का मार्च पंजाब के वजीराबाद इलाके में पहुंचा था। इमरान एक कंटेनर पर सवार थे थे। इस दौरान उन पर हमला किया गया।  बहुत करीब फायरिंग की गई। पीटीआई नेता इमरान इस्माइल की माने तो इमरान खान के पैर में तीन से चार बार गोली मारी गई। जब हमला हुआ तो वह इमरान के पास ही खड़े थे। हमलावर ने एके 47 से फायरिंग की और वह कंटेनर के बिल्कुल करीब था।

लाहौर के अस्पताल इलाज जारी

इमरान को लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उनके डॉक्टर फैसल सुल्तान ने बताया कि इमरान खान के पैर के टिबिया बोन में गोली लगी है। फिलहाल इमरान की हालत स्थिर है। पीटीआई के सेक्रेटरी जनरल असद उमर ने दावा किया कि पार्टी अध्यक्ष इमरान खान को संदेह है कि उनकी हत्या के प्रयास के पीछे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और सेना के एक सीनियर ऑफिसर का हाथ है।

इमरान खान ही थे निशाने पर

जानकारी के मुताबिक हमलावर के निशाने पर इमरान खान ही थे। हमले के दौरान इमरान कंटेनर पर कुछ लोगों के बीच खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी है।

हमलावर अजान के वक्त डीजे बजाने था नाराज

दरअसल इमरान खान के मार्च में फायरिंग करने वाला शख्स इससे नाराज था कि इमरान के मार्च में बजने वाले डीजे अजान के समय भी बंद नहीं होते थे। हमलावर का पहला बयान सामने आया है। उसने मार्च के दौरान फायरिंग की वजह बताते हुए कहा वो अकेला ही हमला करने आया था और इमरान को जान से मारना चाहता था। क्योंकि खान के मार्च में अजान के वक्त भी डीजे बजता रहता था। हालांकि पुलिस फिलहाल इस बारे में कोई बयान देने से बच रही है।

हमले के बाद सामने सामने आया वीडियो

हमले के बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें हमलावर हथियार लिए भीड़ से बचकर भागने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। हालांकि एक शख्स ने उसे पीछे से दबोच लिया। इसके बाद भी उसने बचकर भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को फौरन पकड़ लिया। इमरान समर्थक सांसद ने दावा किया है कि हमलावर ने AK- 47 से फायरिंग की है।

Post Views: 214
Tags: attack on imran khanFiring during Islamabad march PTI MP Faisal Javed injuredPakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version