Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

बमबाज गुड्डू मुस्लिम अब धोखेबाज!,क्या अतीक विरोधी गैंग के संपर्क में है गुड्डू! ,क्या शाइस्ता गुड्डू मुस्लिम की टिप पर आएगी पुलिस के हाथ

DigitalDesk by DigitalDesk
April 21, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
guddu muslim shaista parveen
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसका परिवार मिट्टी में मिल चुका है। इसकी शुरुआत अतीक के बेटे असद के एंकाउंटर से हुई। इसके बाद अतीक और अशरफ की नाटकीय तरीके से हत्या कर दी जाती है। आधुनिक विदेशी हथियार से लैस तीन युवक आते हैं, मीडिया पुलिस के सामने ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए अतीक के साथ अशरफ का अंत कर देते हैं। हत्या के समय अतीक और उसका भाई अशरफ दोनों ​हथ​कड़ी से बंधे थे, मीडिया के सामने बाइट चल रही थी, लेकिन जैसे ही अशरफ बमबाज गुड्डू मुस्लिम का नाम लेता है दोनों की हत्या कर दी जाती है।

  • अशरफ के अंतिम शब्द थे बमबाज गुड्डू मुस्लिम
  • जान बचाने की खातिर बदल सकता है गैंग
  • खबर है असद एंकाउंटर में बमबाज का हाथ
  • गुड्डू बमबाज पर असद की मुखबिरी का संदेह

आखिर गुड्डू मुस्लिम को लेकर क्या कहने वाला था अशरफ, राज उसकी मौत के साथ ही उसके सीने में दफन हो गया। क्या अपनी जान बचाने के लिए गुड्डू बमबाज ने ही अतीक अहमद से दगा किया है, क्या असद की मु​खबिरी गुड्डू बमबाज ने ही की थी। जिसके बाद असद मारा गया। शाइस्ता भी भागी भागी फिर रही है। क्या शाइस्ता भी गुड्डू मुस्लिम की टिप पर पुलिस हाथ आएगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

श्रीप्रकाश शुक्ला के साथ कर चुका है काम

दरअसल बमबाज गुड्डू मुस्लिम कभी हिस्‍ट्रीशीटर श्रीप्रकाश शुक्‍ल के साथ भी काम कर चुका है। इतना ही नहीं मुख्‍तार अंसारी समेत यूपी के कई दूसरे बाहुबली भी उसकी सेवाएं लेते रहे हैं, क्योंकि वह बम बनाने में माहिर है। कहते हैं जुर्म की दुनिया में वफादारी और दगाबाजी के बीच बहुत बारिक सी लकीर होती है, जान पर बन आए तो लकीर को टूटने में देर नहीं लगती। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गुड्डू मुस्लिम ने ही गद्दारी कर अतीक के अंत की शुरुआत की,ताकि वो जुर्म की नई दुनिया बना सके।

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था बमबाज गुड्डू मुस्लिम

सवाल ये भी है कि क्या शाइस्ता अब भी गुड्डू के ही साथ है? सवाल कई हैं, लेकिन जवाब के हर रास्ते बंद हैं क्योंकि कभी अतीक के इशारे पर पल भर में हाजिर होने वाला बमबाज अब धोखेबाज बन गया है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं जान बचाने के लिए गुड्डू अब अतीक विरोधी गैंग के संपर्क में है, क्योंकि गुड्डू मुस्लिम पहले झांसी जाता है। फिर असद पहुंचता है। लेकिन एनकाउंटर में सिर्फ असद और गुलाम को ही मारा जाता है। उमेश पाल हत्याकांड में बड़े शूटर और अपराधी मारे गए। गुड्डू अब तक बचा हुआ है। बता दें उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों में बमबाज गुड्डू मुस्लिम भी शामिल था जो बम फैंक रहा था। पिछले तीस साल से गुडड् मुस्लिम अतीक गैंग के लिए काम कर रहा था। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम लगातार फरार चल रहा है, जिसे जिंदा पकड़ने के लिए एसटीएफ और पुलिस लगतार प्रयास कर रही है।

हर दिन ठिकाना बदल रही शाइस्ता

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरारी में है। वह लगातार ठिकाने बदल रही है। अब तक शाइस्ता इतने ठिकाने बदल चुकी है कि उसकी गिनती भी नहीं। 19 फरवरी को शाइस्ता सीसीटीवी में दिखाई दी थी लेकिन इसके बाद से किसी टीवी, सीसीटीवी और किसी इलाके में शाइस्ता का चेहरा ट्रेस नहीं हुआ। दरअसल बुरके को ही शाइस्ता ने अपने छिपने को हथियार बना लिया है। चर्चा है शाइस्ता के साथ अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ही नहीं दूसरी कई महिलाएं हैं। जो लगातार बुरका पहने उसे घेरा बनाकर रहती हैं। जिनके साथ शाइस्ता न सिर्फ हर दिन अपना ठिकाना बदल रही हैं। बल्कि हर दिन मोबाइल फोन ही नहीं सिम भी बदल रही है। ऐसे सवाल है कि क्या शाइस्ता परवीन इतनी चालाक है कि पिछले 60 दिन में पुलिस की आंख में धूल झोंककर गायब हो रही है। चर्चा है कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा शूटर साबिर इस समय शाइस्ता के साथ है और उसकी हिफाजत कर रहा है। इतना ही नहीं शूटर साबिर के साथ अतीक की बहन आयशा नूरी भी पिछले कई दिनों से शाइस्ता परवीन के साथ साए की तरह है।

देखें वीडयो-

Post Views: 249
Tags: Atiq Ashraf murder Asad encounterBombay Guddu MuslimShaista Parveen
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version