Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अतीक अहमद के हश्र के बाद विदेश भागने की फिराक में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 22, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Khalistani supporter Amritpal Singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीजेपी और उसके नेताओं की माने तो देश में देश में अमृतकाल चल रहा है लेकिन हम अमृतकाल की नही अमृतपाल की बात करेंगे। इस कट्टरपंथी खाल‍िस्‍तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पिछले एक माह से पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। हालांकि दो दिन पहले उनकी पत्नी किरणदीप कौर को जरुर पुलिस ने लंदन भागने से रो​क लिया था। वहीं चर्चा है कि यूपी में गैंगस्टर अतीक अहमद की हश्र के बाद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह सकते में है, वह विदेश भागने की फिराक में है। पिछले दिनों उसकी पत्नी को पुलिस ने अमृतसर के हवाई अडडे से पकड़ा था। वह लंदन भागने की तैयारी में थी।

  • अमृतसर हवाई अड्डे से पकड़ाई थी पत्नी किरणदीप कौर
  • क्या अमृतपाल कर रहा है विदेश भागने की तैयारी
  • एक महिने से पुलिस नहीं पकड़ पाई अमृतपाल को
  • सीसीटीवी में ही हो सका कैद,पुलिस की कैद से दूर

बता दें खाल‍िस्‍तानी समर्थक अमृतपाल अपने एक गिरफ्तार सहयोगी की रिहाई के लिए अजनाला पुलिस थाने पर समर्थकों के साथ धावा बोलने के बाद से नजर नहीं आया है। हालांक‍ि सीसीटीवी कैमरे में कई बार वह कैद हुआ है लेक‍िन पंजाब पुल‍िस की कैद से अब तक आजाद है। अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उस वक्त पकड़ लिया था जब किरणदीप लंदन भागने की तैयारी में थी। उस समय वह एक उड़ान में सवार होने की कोशिश कर रही थी। बता दें अमृतपाल ने पिछली 10 फरवरी को ब्रिटेन में रहने वाली किरणदीप कौर से गुरुद्वारे में शादी की थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वारिस पंजाब दे के सदस्यों की तलाश

दरसअल पंजाब पुल‍िस को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों की तलाश है। उसके खिलाफ कार्रवाई 18 मार्च से शुरू की गई थी। दो बार पुलिस के शिकंजे से बच निकला। पहली बार 18 मार्च को जालंधर जिले में गाड़ी बदलकर और फिर 28 मार्च को जब वह होशियारपुर में अपने प्रमुख सहयोगी पपलप्रीत सिंह के साथ पंजाब लौटा था। वहीं कुरुक्षेत्र, दिल्ली और पटियाला के साथ कई जगहों पर कई सीसीटीवी फुटेज में बदले रूप में नजर आ चुका है। इसके बाद भी कट्टरपंथी उपदेशक अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। फरारी के दौरान अमृतपाल सिंह के कुछ वीडियो और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। पिछले दिनों 30 मार्च को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अमृतपाल जोर देकर कहते सुनाई दे रहा है कि वह भगोड़ा नहीं है और जल्द ही पेश होगा।

छापेमारी के बाद भी पुल‍िस के हाथ खाली

खालिस्तान समर्थक उपदेशक ने दावा किया था कि वह उन लोगों की तरह नहीं है जो देश छोड़कर भाग जाएंगे। ऐसी अफवाहें थीं कि अमृतपाल बठिंडा के तलवंडी साबो में तख्त दमदमा साहिब में बैसाखी पर आत्मसमर्पण कर सकता है। लेकिन यह कोरी अफवाही ही साबित हुई। पुलिस ने अमृतपाल के संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है। पिछले दिनों हरियाणा के सिरसा में छापेमारी की थी तो वहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी अमृतपाल की तलाश की गई थी। पपलप्रीत दरअसल अमृतपाल सिंह का सलाहकार माना जाता है। कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में भी रह चुका है। कहा जा रहा है पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। कथित तौर पर वैमनस्य फैलाने, पुलिस कर्मियों पर हमले और हत्या के प्रयास के लिए खालिस्तान समर्थक और उसके सहयोगियों के खिलाफ कई मामले पंजीबद्ध किए गए हैं।

 

Post Views: 212
Tags: Atiq AhmedforeignerKhalistani supporter Amritpal Singh. waris punjab day
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version