Monday, March 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है गुरु, शुक्र और मंगल का ये योग

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2024
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Astrology Horoscope Married Life Jupiter Planet Venus and Mars Marriage
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ज्योतिष शास्त्र में जब भी किसी जातक की कुण्डली से दांपत्य का विचार किया जाता है, तो उसके लिये तीन ग्रहों को खास तौर पर परखा जाता है। जिसमें गुरु के साथ शुक्र और मंगल का भी विश्लेषण किया जाता है। इन तीनों ग्रहों की स्थिति को समझने के बाद ही ज्योतिषाचार्य जातक के दांपत्य जीवन के विषय में कुछ कहते हैं। आईये हम आपको आपके दाम्पत्य जीवन से जुड़े इन तीन प्रमुख ग्रहों को समझने में मदद करते हैं।

  • विवाह से पहले कुंडली में देखी जाती है तीन ग्रहों की​ स्थिति
  • गुरु के साथ किया जाता है शुक्र और मंगल का भी विश्लेषण
  • सप्तम भाव मेंर गुरु की शुभ दृष्टि देती है लाभ
  • वैवाहिक जीवन में दूर होती है परेशानी
  • गुरु को माना जाता है संतान का कारक ग्रह
  • गुरु पीडित होने पर विवाह में होता है बिलंब
  • शुक्र को भी माना जाता है विवाह का मुख्य कारक ग्रह
  • शुक्र का पूर्ण बली और शुभ होना भी बहुत जरूरी है
  • कुण्डली में शुक्र का अशुभ स्थिति में होना ठीक नहीं

गुरु की वैवाहिक जीवन में भूमिका

सबसे पहले सुखी दाम्पत्य जीवन के लिये होने वाले वर वधू दोनों की कुण्डली में गुरु पाप प्रभाव से मुक्त होना जरुरी है। सप्तम भाव पर गुरु की शुभ दृष्टि हों तो वैवाहिक जीवन में परेशानियों और दिक्कतों के बाद भी किसी प्रकार के अलगाव की स्थिति निर्मित नहीं होती है। यानी गुरु की शुभता वर और वधू दोनों का साथ और उनके विवाह को बनाये रखने में मददगार होती है।, इतना ही नहीं दाम्पत्य जीवन की बाधाओं को खत्म करने के साथ ही ,गुरु संतान का कारक ग्रह भी माना जाता है। किसी जातक की कुण्डली में यदि गुरु पीडित हों तो सबसे पहले तो विवाह होने में ही विलम्ब होगा। विवाह हो भी जाता है तो उसके बाद संतान उत्पत्ति में भी कई परेशानियां आती हैं। कहते हैं संतान का समय पर होना सुखी दाम्पत्य जीवन के आधार के लिए सबसे आवश्यक समझा जाता है। विवाह के बाद सबसे पहले संतान का ही विचार परिवार में किया जाता है। अगर किसी जातक का गुरु किसी पापी ग्रह के प्रभाव से दूषित हों, तो निश्चित ही संतान की प्राप्ति में कई बाधाएं आ सकती है। जब भी किसी जातक के गुरु पर पाप प्रभाव हों और गुरु पापी ग्रह की राशि में भी स्थित हों तो निश्चिततौर पर दाम्पत्य जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने की संभावनाएं बनी रहती है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

शुक्र की वैवाहिक जीवन में भूमिका

वहीं शुक्र को भी विवाह का मुख्य कारक ग्रह माना जाता है। वैवाहिक सुखों को हासिल करने के लिये जातक की कुण्डली में शुक्र का स्थिर होना बहुत आवश्यक होता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जब पति और पत्नी दोनों की ही कुण्डली में शुक्र ग्रह पूरी तर​ह से पाप प्रभाव से मुक्त हो तब ही विवाह के बाद संबन्धों में सुख शांति और आपसी प्रेम बने रहने की संभावनाएं बनती है। इसके साथ ही साथ शुक्र का पूर्ण बली और शुभ होना भी बहुत जरूरी माना जाता है। दरअसल शुक्र को वैवाहिक संबन्धों का कारक ग्रह भी माना जाता है। कुण्डली में शुक्र का किसी भी अशुभ स्थिति में होना पति या पत्नी में से किसी एक के जीवन साथी के अलावा दूसरे संबन्धों की ओर झुकाव होने की संभावनाएं बनती है। इसलिये शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति ही दाम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित करती है। जातक की कुण्डली में शुक्र की शुभाशुभ स्थिति के आधार पर ही दाम्पत्य जीवन में आने वाली सुख शांति का आकलन किसी तरह से किया जा सकता है। इसलिये जब शुक्र वली हो और पाप प्रभाव से मुक्त हों या किसी उच्च ग्रह के साथ किसी शुभ भाव में बैठा हो तो या शुभ ग्रह से दृष्ट हों तो दाम्पत्य जीवन में सुख शांति की कमी नहीं होती है। यह योग जब जातक की कुण्डली में नहीं होते हैं तो स्थिति इसके विपरीत होती है।

शुक्र अगर स्वयं बली है या स्व अथवा उच्च राशि में स्थित होता है। केन्द्र या त्रिकोण में होने की स्थिति हो तब भी दाम्पत्य सुख जातक को प्राप्त होता है। लेकिन इसके जातक की कुंडली में जब त्रिक भाव, नीच का अथवा शत्रु क्षेत्र में विराजमान हों। अस्त या किसी पापी ग्रह से दृष्ट अथवा पापी ग्रह के साथ में कुंडली में बैठा हों तब यह स्थिति दाम्पत्य जीवन के लिये बहुत अशुभ योग बनती है। यहां तक की ऐसे योग के चलते कभी कभी पति और पत्नी के बीच अलगाव की भी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा शुक्र और मंगल ग्रह का संबन्ध जातक की अत्यधिक रुचि वैवाहिक सम्बन्धों में होने की सम्भावनाएं बनाती है। ऐेसे में यह योग इन संबन्धों में जातक के हिंसक प्रवृति अपनाने का भी संकेत देता है। लिहाजा विवाह से पहले कुण्डलियों की जांच करते समय शुक्र का भी गहराई से अध्ययन करना आवश्यक है।

वैवाहिक जीवन में मंगल की भी है अहम भूमिका

विवाह से पहले जातक की कुंडली में मंगल की जांच किये बिना कुण्डलियों का अध्ययन संपूर्ण ही नहीं होता है। होने वाले वर और वधू दोनों की कुण्डलियों का विश्लेषण करते समय सबसे पहले जातक की कुण्डली में मंगल की स्थिति पर विचार किया जाना चाहिए। मंगल किन भावों में स्थित है। कौन से ग्रहों से दृष्टि संबन्ध बना रहा है। इसके साथ ही किन ग्रहों से युति संबन्ध में है। इन सभी बातों का बारीकी से अध्ययन और जांच की जाना चाहिए। जातक की कुंडली में मंगल के सहयोग से मांगलिक योग बनता है। ऐसे में वैवाहिक जीवन में मांगलिक योग को बहुत अधिक महत्त्वपूर्ण बना दिया है। हालांकि कुछ लोग ज्योतिष शास्त्र पर भरोसा नहीं करते हैं। जिन्हें विवाह से पहले कुण्डलियों की जांच करना जरुरी और अनुकुल नहीं लगता है, ऐसे जातक भी यह जान लेना चाहते हैं कि होने वाले वर और वधू की कुण्डलियों में मांगलिक योग बन रहा है अथवा नहीं। दरअसल विवाह के बाद दाम्पत्य जीवन में सभी सुख शांति की कामना करते हैं।जबकि मांगलिक योग से सुश शांति में कमी होती है। जब मंगल जातक की कुण्डली के लग्न और द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम व द्वादश भाव में स्थित होता है तो संबंधित व्यक्ति मांगलिक माना जाता है। लेकिन मंगल का इन भावों में स्थित होने के अतिरिक्त भी मंगल की वजह से वैवाहिक जीवन के सुख में कमी आने की अनेक संभावनाएं बन रहती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि जातक की कुण्डली में मांगलिक योग बनता है, लेकिन उसकी कुण्डली के दूसरे योग के बनने से इस योग की अशुभता में कमी होने लगती हैं। ऐसे में आधी अधूरी जानकारी के चलते वर वधू दोनों ​वैवाहिक जीवन में अशुभ प्रभाव को लेकर भयभीत होते हैं। कई बार बेवजह की बातों को लेकर कई प्रकार के भ्रम भी बन जाते हैं। यह बिल्कुल सही नहीं है। विधि विधान से विवाह संपूर्ण होने के बाद जब जातक नये जीवन में प्रवेश करते हैं, तो ऐसे समय उनके मन में दाम्पत्य जीवन को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए,।

Post Views: 419
Tags: # Married Life#Astrology Horoscope#Jupiter Planet#Marriage#Mars#Venus
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version