साल 2023 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इस काउंट डाउन में सभी के मन में सवाल है कि 2023 कैसा रहेगा। तो आइए हम आपको बताते हैं कि 2023 किन चार राशियों के लिए बहुत बेहतर होगा। 2023 किन चार राशियों को मालामाल करके जाएगा । 12 राशियों में से इन चार राशियों के घर आंगन में धन बरसेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को लिए साल 2023 भाग्यशाली सिद्द होगा। इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता ही सफलता मिलेगी। धन, करियर, रोमांच पर्नसल लाइफ , प्रोफेशनल लाइफ, प्रापर्टी , प्यार सभी मामलों में इस राशि के लोगों के लिए 2023 लाजवाब होगा। आने वाले साल में मंगल और शुक्र ग्रह आपके पक्ष में होंगे। साल लगने के साथ जनवरी महीने से ही किस्मत चमकना शुरू हो जाएगी। अब तक अधूरे पड़े काम पूरे होंगे । नई फील्ड में हाथ भी आजमा सकतें है सफलता मिलेगी साथ ही पूरे साल उम्मीद से ज्यादा धन मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ को साल की सबसे भाग्यशाली राशि कहा जा सकता है। कुंभ राशि के जातकों का किस्मत का ताला खुलने वाला है। धन पैसे औऱ करियर को लेकर सारी दिक्कतें अब दूर होंगी।
ग्रहों की चाल कुछ ऐसी है कि घऱ, गाड़ी पैसा जैसे सारे सुख इस राशि के जातकों को 2023 में मिल रहे हैं। दूसरे भाव में बृहस्पति का गोचर है जो आपकी आय को पूरे साल बनाए रखेगा। 2023 आर्थिक दृष्टि से शुभ और मंगलकारी होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस साल बेहिसाब धन मिलेगा। इस राशि के जातकों के पास अप्रत्याशित तरीके से पैसा आएगा। आर्थिक उन्नित के योग बहुत सशक्त हैं। विदेश यात्रा के भी योग हैं। पूरा साल सुख-सुविधाओं में बीतेगा। धनभाव मे शुभ संयोग हैं।
साल के पहले चार महीने में मनचाहा धन मिलेगा। 2023 हर मामले में तुला राशि के जातकों के लिए लकी साबित होगा। तुला राशि में 2023 में ग्रहों के गोचर कुछ अदभुद हैं और बुध पंचम भाव में है। यही कारण है कि 2023 का साल तुला राशि के लिए अदुभद और शुभ लाभदायक संयोगों वाला साबित होगा।
वृश्चिक राशि
इस साल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए किस्मत का पिटारा खुलने वाला है। घऱ परिवार की समस्या हल होंगी , ऋण का बोझ भी खत्म होगा । बुध का चर्तुभ भाव में गोचर आपकी राशि के लिए अत्यंत शुभ है। गोचर आपके जीवन को सर्व सुविधा संपन्न बनाएगा।
वृश्चिक राशि के जातक 2023 में निवेश कर सकते हैं क्योंकि ये साल निवेश में भी बेहतरीन रिजल्ट देने वाला साबित होगा।