कोहरे और रफ्तार का कहर, 14 लोगों का आखिर सफर…असम में पिकनिक मनाने जा रहे 14 लोगों की हादसे में मौत

Assam Golaghat horrific accident 14 dead

असम के गोलाघाट जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें से कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बता दें हादसा गोलाघाट जिले के देरगांव के पास बालीजन गांव में हुआ। जब हादसा हुआ था तब बस में करीब 45 लोग सवार थे। बस में सवार लोग अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। इस दौरान सुबह करीब पांच बजे मार्घेरिटा से आ रहे कोयला भर्ती ट्रक की बस की टक्कर हो गई।

देश के सीमावर्ती राज्य असम के गोलाघाट जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलाघाट जिले के डेरगांव के बालिजन इलाके में ये लोग पिकनिक मनाने गए थे। लेकिन जिस मिनी बस यह लोग सवार थे उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा एनएच 37 पर हुआ है। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

घायलों में कई की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार हादसा एनएच 37 पर बुधवार की सुबह करीब 5 बजे हुआ है। गोलाघाट पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना बुधवार की सुबह डेरगांव के पास बालीजान में हुई है। करीब 45 लोगों से भरी मिली बस की टक्कर मालवाहक वाहक ट्रक से हो गई। हादसे के समय बस ऊपरी असम की ओर जा रही थी। एसपी ने कहा कि अभी तक हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिंह ने यह भी कहा कि हादसे की जांच जारी है। जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आ पाएगी। घायलों का उपचार जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किया जा रहा है। जहां वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि स्वास्थ्य सुविधा में करीब 30 घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है।

जा रहे थे तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर

वहीं स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हुई है। गोलाघाट स्थित कामरगांव से ये पिकनिक के लिए तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रहे थे। जिनकी बस ट्रक से टकरा गई। बताया जाता है कि फोनलेन हाइवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से ट्रक रांग साइड से जोरहाट की ओर जा रहा था। जबकि यात्रियों से भरी मिनी बस तय लेन में ही चल रही थी। सुबह के समय कोहरा अधिक होने और दोनों वाहनों की गति तेज होने के चलते ये हादसा हो गया।

Exit mobile version