Asia cup 2025: 10 सितंबर से हो सकता है आगाज़, भारत-पाक मुकाबले की संभावित जगह UAE
Asia cup 2025 को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 का आयोजन 10 सितंबर से होने की उम्मीद है और यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस बार भी छह टीमें — भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई — भाग लेंगी।
भारत को मिली मेज़बानी, लेकिन आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर
भले ही इस बार भारत को मेज़बान देश घोषित किया गया है, लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की पुरानी नीति के अनुसार, जब भी भारत या पाकिस्तान को मेज़बानी मिलती है, तो टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर ही कराया जाता है, जिससे राजनीतिक तनाव का असर खेल पर न पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए, इस बार भी UAE सबसे प्रमुख मेज़बान स्थल के रूप में सामने आ रहा है।
हाइब्रिड मॉडल पर भी हो रही चर्चा
सूत्रों के अनुसार, हाइब्रिड मॉडल Hybrid model पर भी विचार चल रहा है, जिसमें टूर्नामेंट के कुछ मैच अलग-अलग देशों में कराए जा सकते हैं। इससे आयोजन में लचीलापन रहेगा और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
India बनाम Pakistan मुकाबले पर सबकी निगाहें
टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण भारत-पाकिस्तान का मुकाबला रहेगा, जिसे लेकर पहले असमंजस बना हुआ था। लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि UAE में यह हाई-वोल्टेज मैच खेला जा सकता है, जहां बड़ी संख्या में दर्शक जुटने की उम्मीद है।
जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है आधिकारिक घोषणा
ACC की ओर से अब तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह में टूर्नामेंट के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। साथ ही प्रचार से जुड़ी गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
प्रकाश कुमार पांडेय