Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान चुनाव,हार के बाद भी कांग्रेस में कायम है गहलोत की जादूगरी, खरगे ने इस समिति में किया शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
December 20, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हार के बाद भी बड़ा गहलोत का कद

राजस्थान में हार के बाद भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत का पार्टी में रुतबा कम नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने पांच सदस्यों की एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति का बनाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गहलोत को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मोहन प्रकाश, मुकुल वासनिक और सलमान खुर्शीद के साथ राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी शामिल किया गया है।

गांधी परिवार की पहली पसंद गहलोत ही बने हुए है

कमेटी के संयोजक की जिम्मेदारी मुकुल वासनिक को दी गई है। सियासी जानकार पहले कयास लगा रहे थे कि हार के बाद अशोक गहलोत को क्या जिम्मेदारी मिलेगी। कद घटेगा या बढ़ेगा। लेकिन जिस तरह से हार के बावजूद गहलोत का कद बढ़ा है। उससे साफ जाहिर है कि अब भी गांधी परिवार की पहली पसंद गहलोत ही बने हुए है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। 199 में से 69 सीटें ही पार्टी को मिली है। इस बार भी अशोक गहलोत सरकार रिपीट नहीं कर पाए। पहले दो बार ऐसा हो चुका है। सियासी जानकार इस बार सरकार रिपीट होने की बात कह रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सियासी जानकारों का कहना है कि नए आदेश से साफ जाहिर हो गया है कि अशोक गहलोत नेता प्रतिपक्ष नहीं बनेंगे। इससे पहले भी गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष का पद लेने से इंकार कर दिया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राजस्थान में कौन होगा संगठन का मुखिया गहलोत या पायलट

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद यह सवाल अब भी बरकरार है कि अशोक गहलोत या सचिन पायलट किसे संगठन की कमान सौंपी जाएगी। अब तक अनुभवी और राजनीतिक के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत ही इस मुकाबले में जीतते रहे हैं। अब राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस पाटी में पीढ़ीगत बदलाव का वक्त आ गया है? क्या यही सही समय है जब सचिन को ‘पायलट’ बनाकर मरुभूमि राजस्थान में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और इसके पांच साल बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी का मौका दिया जाए?  दरअसल विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी अभी मंथन में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सरकार की लोकलुभावन योजनाओं और कई बड़े वादों के बावजूद पार्टी भाजपा से मुकाबले में पिछड़ कैसे गई। इस बीच पार्टी में फेरबदल पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, पार्टी ने अभी इस मुद्दे पर कोई संकेत नहीं दिया है कि मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी नेतृत्व परिवर्तन होगा या अभी पार्टी मौजूदा व्यवस्था के तहत ही आगे बढ़ेगी। वहीं सूत्रों काकी माने तो राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी फिलहाल फूंक-फूंककर कदम रखती नजर आ रही है। क्यों कि इस मुद्दे पर पहले भी कई मौकों पर पार्टी का अंदरुरी टकराव उपरी सतह पर आ चुका है। जिससे उसकी काफी किरकिरी हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी व्यापक चिंतन मनन के बाद इस पर कोई फैसला लेगी।

Post Views: 274
Tags: #Sachin PilotAshok GaltolNational Alliance CommitteeRajasthan Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version