केरल में हाल ही में हुए निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके है. चुनाव में जीत हांसिल करने वाली महज 21 साल की आर्या राजेंद्रन चुनाव जीतने के साथ एक नया रिकाॅर्ड बनाने जा रही है. दरअसल, आर्या राजेंद्रन अब मेयर बनने जा रही है. आर्या के मेयर बनने के बाद वह देश की सबसे युवा मेयर बन जाएंगी. आर्या को मेयर बनाने का फैसला CPM जिला सचिवालय की एक पैनल ने लिया है. आर्या 2020 के चुनाव की सबसे युवा उम्मीदवार थी. आर्या ने मुडावनमुगल से नगर निगम का चुनाव जीता है. आर्या ने यूडीएफ उम्मीदवार श्रीकला को हराया है.
नेता नहीं छात्रा है आर्या रजेंद्रन
आर्या मूलरूप से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की रहने वाली है. वह फिलहाल All Saints College में BSC मैथेमैटिक्स की दूसरे वर्ष की छात्रा हैं. आर्या काफी समय से छात्र राजनीति से जुड़ी रही है. वर्तमान में आर्या Student Federation of India की राज्य समिति की सदस्य हैं. आर्या ने चुनाव लड़ने से पहले कहा था की अगर वह चुनाव जीतती है तो वह सबसे पहले प्राथमिक स्कूलों को अच्छा और सुचारू रूप से चल सके इसके लिए काम करेंगी. इसके बाद वह विकास कार्यो की ओर ध्यान देंगी. चुनाव जीतने के बाद आर्या का कहना है की वह चुनाव जीतने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी और राजनीति भी करती रहेंगी.