Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Aam Aadmi Party MLA: आप के MLA ने क्यों की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, क्या है AAP की रणनीति

DigitalDesk by DigitalDesk
December 15, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Aam Aadmi Party MLA: आप के MLA ने क्यों की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, क्या है AAP की रणनीति

Arvind Kejriwal met Aam Aadmi Party MLA

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात विधानसभा चुनाव में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने प्रचार और हवा बनाई थी। उस लिहाज से चुनाव में उसका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। मतदाताओं ने गुजरात में आप को ज्यादा महत्व नहीं दिया। 182 में  उसे 5 सीट पर ही जीत मिली। लेकिन उसे मिले मत प्रतिशत ने पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्ज मिल गया।  इन विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की अफवाह के बी आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से इन विधायकों ने मुलाकात की।

  • गुजरात से दिल्ली पहुंचे आप के विधायक
  • केजरीवाल से मिले आप के विधायक
  • बीजेपी में शामिल होने की थी चर्चा
  • 182 सीटों पर चुनाव लड़ी थी AAP
  • AAP ने पांच सीटों पर दर्ज की थी जीत
  • गुजरात से मिला APP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
  • भयानी बोले- मैं AAP का वफादार सिपाही

आम आदमी पार्टी के सभी 5 नवनिर्वाचित विधायक बुधवार को दिल्ली पहुंचे। यहां पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर विधायकों ने मुलाकात की। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ ही आप गुजरात ईकाई के पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। बता दें गुजरात चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर इस बैठक में मंथन किया गया।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

182 सीट में से पांच पर मिली सफलता

आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी का दावा था कि वह सत्ता में आएगी। हालांकिए बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर ही जीत मिली। जिनमें जाम जोधपुरए विसावदरए गारियाधारए डेडियापाडा और बोटाद की सीटें शामिल हैं। इस बीच पार्टी को लेकर यह भी अफवाह आई कि उसके चुने गए पांचों विधायक बीजेपी जॉइन कर सकते हैं।

कौन हैं गुजरात में आप के विधायक

गुजरात में आप के पांच विधायकों की बात की जाए तो इसमें बोटाद से उमेश मकवाणा, डेडियापाड़ा सीट से चैतर वसावा, सुरेंद्र नगर जिले की गारियाधार सीट से सुधीर वाघाणी, सामाजिक कार्यकर्ता भूपत भाई भायाणी और जामनगर जिले की जाम जोधपुर सीट से हेमंत भुवा ने जीत दर्ज की थी। इस बीच में चर्चा जोरों पर थीं कि आप के ये विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कई बडे़ चेहरों में मैदान में उतारा था। इनमें प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी  और पाटीदार आंदोलन के चर्चित चेहरे अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालवीया समेत पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोराठिया चुनाव नहीं जीत पाए। जबकि कम चर्चित चेहरे विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे।

गुजरात से मिला आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

गुजरात चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए कई मायनों में खास रहा। यहां  चुनाव परिणाम आते ही जो वोट प्रतिशत पार्टी को मिला। उससे आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया। आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 40 लाख से अधिक वोट मिले। यह कुल मतों का करीब 13 प्रतिशत था। वहीं आम आदमी पार्टी गुजरात की दो दर्जन से अधिक सीटों पर दूसरे नंबर पर रही।

आप के तीन विधायकों की थी चर्चा गर्म

आप आदमी पार्टी के 3 विधायकों के गुजरात की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी जॉइन करने की चर्चा पिछले दिनों गरम रही। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भयानी विसावदर ने बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कहा कि मतदाताओं ने बीजेपी को शानदार जनादेश दिया है। वे अपने क्षेत्र के मतदाताओं से सलाह मशविरा करने के बाद ही फैसला करेंगे कि उन्हें भगवा पार्टी में शामिल होना चाहिए या नहीं। वहीं आप के 2 और विधायक उमेश मकवाना बोताड और सुधीर वघानी गरियाधर के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा थी। गांधीनगर में भयानी ने बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा लोगों ने बीजेपी के पक्ष में निर्णायक जनादेश दिया है। उन्हें अपने मतदाताओं के लिए काम करना है और सरकार से जुड़ना है। उन्होंने कहा वे अपने मतदाताओं से परामर्श करने के बाद एक या दो दिनों में इस संबंध में घोषणा करूंगा।

भूपत भयानी विसावदर भयानी

भयानी बोले आप का वफादार सिपाही हूं

हालांकि रात में भूपत भयानी विसावदर भयानी ने एक वीडियो बयान जारी किया। और कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे बल्कि आप के वफादार सिपाही के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा वे आप का वफादार सिपाही हैं और रहेंगे। वे पार्टी या अपने मतदाताओं के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे। वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे हैं।

Post Views: 237
Tags: Aam Aadmi PartyAAP ConvenerDelhi CM Arvind Kejriwalgujarat assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version