Monday, May 12, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

अरुणाचल में BJP तो…सिक्किम में SKM की सरकार…अरुणाचल में कांग्रेस और सिक्किम में SDF को मिली इतनी सीटें

DigitalDesk by DigitalDesk
June 3, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Arunachal Pradesh Sikkim Assembly Election Result BJP Sikkim Krantikari Morcha Government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। अरुणाचल की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 46 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। उधर सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा SKM ने 32 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां एसकेएम फिर से सरकार बनाने जा रहा है। बता देंं इन दोनों ही राज्यों में पिछले 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

  • सिक्कम में 25 साल सत्ता में रही SDF को एक सीट
  • अरुणाचल में कांग्रेस को एक सीट
  • अरुणाचल में बीजेपी ने जीती 60 में से 46 सीट
  • भाजपा की अरुणाचल में लगातार तीसरी बार सरकार
  • सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को मिली जीत
  • SKM ने 32 में से 31 सीट जीतकर रचा इतिहास
  • 19 अप्रैल को हुई थी दोनों राज्यों में वोटिंग

मतगणना के चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। बता दें अरुणाचल में 50 और सिकिम की 32 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। जहां रविवाद 2 जून को सुबह छह बजे से मतगणना शुरू की गई। जिसमें अरुणाचल में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। यहां की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा के 46 प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं।

Related posts

BSF officers say that their vigilance on the border with Pakistan remains the same as before

फिलहाल सीमा पर तैनात ही रहेंगे भारतीय सैनिक…पाक की ओर से हरकत हुई तो देंगे मुंहतोड़ जवाब…!

May 11, 2025
The ceasefire agreement was signed entirely on India terms

ऑपरेशन सिंदूर: दक्षिण एशिया में भारतीय दबदबे का नया सूर्योदय ….2025 का ये सीज फायर बना भारत की मुखर आवाज का प्रतीक…

May 11, 2025

वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांति मोर्चा के सामने कोई नहीं टिक पाया। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीरो पर नजर आए। कांग्रेस ने सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
बता दें सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग और पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया सहित 146 उम्मीदवारों मैदान में थी।
एसकेएम और एसडीएफ की ओर से सभी 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे गसे थे। वहीं भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया इस चुनाव में बरफंग सीट पर हार गए हैं।

कौन हैं सिक्किम के तमांग

सिक्किम में एक बार फिर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सत्ता में वापसी हो गई है। क्लीन स्वीप करते हुए एसकेएम की जीत का जश्न मनाया गया। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग अपने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। 2019 में 17 सीटें हासिल कर राज्य में 24 से अधिक साल तक राज्य की सत्ता में रहने वाली चामलिंग सरकार को प्रेम सिंह तमांग ने सत्ता से बेदखल कर दिया था। बता दें तमांग कभी चामलिंग की अगुवाई वाले एसडीएफ के संस्थापक सदस्य रहे है, जिन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत कर 2013 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा गठित किया था। तमांग ने एसडीएफ पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया था। 2016 में तमांग को 1994 और 1999 के बीच सरकारी पैसे की हेराफेरी करने के लिए दोषी ठहराया गया। इसके बाद विधानसभा में उनकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई थी। सिक्किम हाई कोर्ट ने फैसले को बरकरार रखा जिसके कारण उन्हें समर्पण करना पड़ा।

पेमा के पिता दोरजी खांडू भी रहे थे सीएम

अरुणाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री पेमा खांडू राज्य पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। पेमा खांडू पहली बार जुलाई 2016 में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उस समय वे कांग्रेस में थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पेमा सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हो गए। फिर दिसंबर 2016 में भजापा का दामन थाम लिया। BJP में शामिल होने से पहले वे नबाम तुकी की सरकार में शहरी विकास, पर्यटन और जल संसाधन मंत्री थे।

Post Views: 152
Tags: #Sikkim Assembly Election Result#Sikkim Krantikari Morcha Governmentarunachal pradeshBJP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

slide 1 to 3 of 3
भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

स्पेशल
Indian Army Chief General Upendra Dwivedi has been given charge of the Territorial Army

जानें क्या है भारत की टेरिटोरियल आर्मी या प्रादेशिक सेना…आर्मी चीफ को मिली इस स्पेशल सेना को बुलाने की ये शक्ति

स्पेशल
Fake news factory operating from Pakistan amidst tension

सावधान…तनाव के बीच पाकिस्तान से चल रही फेक न्यूज की फैक्ट्री…! ऐसे जानें इन फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स की सच्चाई

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 11, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version