सिक्किम। उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ट्रक के खाई में गिरने से 16 जवानों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। वाहन के एक मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसलने से ये हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में 3 जेसीओ और 13 सैनिकों की मौत हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है।
जिस ट्रक का एक्सीडेंट हुआ है, वह तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चट्टन से सुबह थंगू की ओर जा रहा था। जेमा के रास्ते में ट्रक एक संकरे मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे गिर गया। तुरंत ही रेक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और 4 घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया।