Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

एमपी में बढ़ रहा श्रीअन्न का रकबा… राज्य सरकार ने लागू की किसानों के लिए ये महत्वपूर्ण योजना…!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2024
in कृषि, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
एमपी में बढ़ रहा श्रीअन्न का रकबा… राज्य सरकार ने लागू की किसानों के लिए ये महत्वपूर्ण योजना…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एमपी में बढ़ रहा श्रीअन्न का रकबा… राज्य सरकार ने लागू की किसानों के लिए ये महत्वपूर्ण योजना…!

मध्य प्रदेश में श्रीअन्न के रकबा लगातार बढ़ रहा है। तीन साल में इसमें दोगुना वृद्धि दर्ज की गई है। जिस पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने एमपी के किसानों को बधाई दी है। मध्य प्रदेश में श्रीअन्न जिसे मिलेट कहा जाता है, के उत्पादन ही नहीं उसके उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

एमपी में लागू होगी रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना
2020-21 में था मिलट का रकबा 67 हजार हेक्टेयर
2023-24 में बढ़कर 1.35 लाख हेक्टेयर

इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साल 2020-21 में जहां मिलट का रकबा 67 हजार हेक्टेयर था। वहीं अब साल 2023-24 में बढ़कर 1.35 लाख हेक्टेयर रिकॉर्ड किया गया है। राज्य सरकार की ओर से श्रीअन्न उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

मध्यप्रदेश में मिलेट फसलें
कोदो-कुटकी, रागी और ज्वार-बाजरा का उत्पादन
अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र होती है कोदो-कुटकी की खेती
मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, छिंदवाड़ा में कोदो-कुटकी की खेती
मंडला और डिंडोरी, सिवनी और जबलपुर में रागी की खेती
खंडवा, बड़वानी और खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, राजगढ़ और गुना में ज्वार की खेती
मालवा क्षेत्र को बाजरा के उत्पादन के लिए जाना जाता है

मध्यप्रदेश में रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू करने का सरकार ने फैसला किया है। बता दें मध्य प्रदेश में श्रीअन्न मिलेट के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। साथ ही यहां पर मध्य प्रदेश राज्य मिलेट्स मिशन भी संचालित है। मध्यप्रदेश में मिलेट फेडरेशन का पंजीयन किया गया है। जिसका नाम श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड है। प्रदेश में जहां साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में बड़े पैमाने पर मनाया गया था। श्रीअन्न मिलेट्स के उत्पादन और उपयोग के प्रोत्साहन के लिए लगातार कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं। मिलेट्स की खेती मुख्य रुप से खरीफ ऋतु में की जाती है।

मध्यप्रदेश में मिलेट फसलें जैसे कोदो-कुटकी ही नहीं रागी और ज्वार-बाजरा का उत्पादन भी किसानों के द्वारा किया जाता है। जिसमें कोदो-कुटकी की खेती मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, छिंदवाड़ा आदि जिलों में की जाती है। जबकि रागी की खेती मध्यप्रदेश में मंडला और डिंडोरी के साथ सिवनी और जबलपुर में बड़े पैमाने पर की जाती है। उधर प्रदेश के खंडवा, बड़वानी और खरगोन के साथ बैतूल, छिंदवाड़ा, राजगढ़ और गुना जिले में ज्वार की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। मालवा क्षेत्र को बाजरा के उत्पादन के लिए जाना जाता है।

एमपी के मिलट्स को पर्यटन का सहारा
मिलेट्स प्रोत्साहन के तहत साल 2023-24 में मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन की ओर से बीज वितरण और किसानों को प्रशिक्षण, किसान अध्ययन भ्रमण, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अब फ़ूड फेस्टिवल ही नहीं रोड-शो के जरिये भी मिलेट्स का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इतना ही नहीं इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान श्रीअन्न आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उनकी शो-केसिंग की गई। वहीं राजधानी भोपाल में जी-20 कृषि वर्किंग ग्रुप सम्मेलन के दौरान श्रीअन्न आधारित प्रदर्शनी लगाई गई थी। मिलेट्स को प्रोत्साहित करने के लिये अब मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिसमें निगम के सभी होटल्स में अब मिलेट व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

 

Post Views: 721
Tags: #Chief Minister Dr. Mohan Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version