Wednesday, March 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

‘न पर्ची, न खर्ची, न सिफारिश’ वाली योग्यता आधारित भर्ती: लखनऊ में रचा इतिहास … राज्य में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को एक ही मंच पर नियुक्ति पत्र बांटे गए

DigitalDesk by DigitalDesk
June 17, 2025
in Uncategorized
0
appointment letters were distributed simultaneously to 60244 newly appointed police in Lucknow
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ में 15 जून को 60,244 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को एक साथ नियुक्ति पत्र बांटे गए। यह उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा पुलिस भर्ती समारोह बताया जा रहा है।। इस कार्यक्रम को केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि ही नहीं बल्कि एक राजनीतिक संदेशवाहक मंच के तौर पर भी देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 जून 2025 को इतिहास रच दिया गया। राज्य में पहली बार 60,244 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को एक ही मंच पर नियुक्तिपत्र बांटे गए। इस भव्य आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी ने इसे केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण बना दिया।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

‘न पर्ची, न खर्ची, न सिफारिश’ वाली योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया को केंद्र में रखा गया।
42 लाख अभ्यर्थियों वाली परीक्षा के लीक के बाद युवाओं में फैली नाराज़गी को नियंत्रित और पुनर्निर्देशित करने की बड़ी कोशिश। राजीव कृष्ण जैसे ईमानदार अफसर को DGP बनाकर योगी ने साफ-सुथरी प्रशासनिक छवि को आगे बढ़ाया। भर्ती प्रक्रिया में 36,000 महिलाएं, 400+ खिलाड़ी और लैंगिक-सामाजिक समावेश का संदेश।

अमित शाह की मौजूदगी: संकेत क्या हैं?

अमित शाह की मंचीय मौजूदगी ने यह साफ किया कि भाजपा नेतृत्व योगी पर भरोसा बनाए हुए है। यह 2027 के चुनावी समीकरणों का पहला ठोस संकेत माना जा रहा है। अमित शाह की उपस्थिति, विशेष रूप से ऐसे कार्यक्रम में जो राज्य सरकार की ‘उपलब्धि’ है। यह बताती है कि केंद्र सरकार और योगी सरकार के रिश्ते मजबूत हैं। शाह की मौजूदगी विपक्ष के उन आरोपों का भी जवाब है जो योगी और शीर्ष नेतृत्व के बीच कथित मतभेदों को लेकर लगाए जाते रहे हैं। यह भी एक स्पष्ट संकेत है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर योगी को मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती है।

बीजेपी का युवाओं की तरफ झुकाव

60 हजार पुलिस नियुक्तियाँ सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि 60 हजार परिवारों के भरोसे की जीत है। इससे यूपी में युवा वर्ग का मनोबल और पार्टी के प्रति जुड़ाव बढ़ सकता है।

सत्ता और संगठन में संतुलन का संकेत

यह योगी और शाह के बीच के कथित ‘फासले’ की अफवाहों को वास्तविक मेल-मिलाप में बदलने की एक ‘optics-heavy’ रणनीति थी।

भविष्य की नियुक्तियों का एजेंडा

समारोह के दौरान जिन 26,000+ नई भर्तियों की घोषणा हुई, वह बताता है कि भाजपा 2027 के लिए “रोजगार-रक्षा-सशक्तिकरण” की त्रयी रणनीति अपना रही है।

सीएम योगी के भाषण के संकेत

योगी आदित्यनाथ ने यह जता दिया कि पेपर लीक की राजनीति नहीं, पेपर जॉब तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता ही उनकी पहचान है। “जाति नहीं, योग्यता” — इस वाक्य के ज़रिए सीएम ने जातिवादी राजनीति करने वाले विपक्ष पर निशाना साधा। नई राजनीति की ओर इशारा करते हुए कहा अब पुलिस फोर्स सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि सरकार के प्रशासनिक चरित्र की पहचान बनेगी और यह चरित्र दृढ़, पारदर्शी और आधुनिक होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन के ज़रिए स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है—कि उत्तर प्रदेश में अब नौकरियों के नाम पर भ्रष्टाचार, सिफारिश, पर्ची और जातिवाद की राजनीति को पूरी तरह खत्म कर पारदर्शिता और योग्यता आधारित व्यवस्था लागू हो चुकी है। अमित शाह ने भी योगी सरकार की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रही और सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर दिया गया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह समारोह केवल रोजगार देने का नहीं बल्कि युवाओं को भाजपा के पक्ष में मनोवैज्ञानिक रूप से जोड़ने की रणनीति का हिस्सा था। यह उस राजनीतिक नुकसान की भरपाई का प्रयास भी था, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में उठाना पड़ा—जहां युवाओं की नाराज़गी, खासकर पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण भाजपा के खिलाफ दिखाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने फरवरी 2024 में जिस तत्परता से परीक्षा को रद्द कर जांच एसटीएफ को सौंप दी और अगस्त में दोबारा परीक्षा कराई, वह प्रशासनिक तेज़ी भी युवाओं के बीच एक भरोसे का कारण बनी। नियुक्ति प्रक्रिया को महज छह महीने में पूरा कर लेना, राज्य सरकार की कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इतना ही नहीं, समारोह के दौरान भविष्य की 26,000+ नई भर्तियों की घोषणा ने यह भी जता दिया कि युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया अब रुकने वाली नहीं है। यह कदम मिशन-2027 की नींव है। यह कार्यक्रम एक ही समय में प्रशासनिक सफलता, जनविश्वास की बहाली और भविष्य की चुनावी रणनीति का उद्घोष था। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की साझा उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में युवाओं को साधकर राजनीतिक बढ़त लेने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 326
Tags: #appointment letters#simultaneously to 60244 newly appointed police in Lucknow
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version