Wednesday, July 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

APEC वन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में संयुक्त वक्तव्य पारित

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2026
in मुख्य समाचार
0
APEC वन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में संयुक्त वक्तव्य पारित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

26 से 28 जुलाई तक चीन के शनचन शहर में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) का वन
मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में "2026 APEC वन मंत्रिस्तरीय सम्मेलनसंयुक्त वक्तव्य" पारित किया गया। इसमें सभी सदस्य अर्थव्यवस्थाओं से जैव विविधता संरक्षणको बढ़ावा देने, वन उत्पादों के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई मजबूत करने और सतत वनप्रबंधन को अपनी आर्थिक विकास योजनाओं, नीतियों और रणनीतियों का हिस्सा बनाने की अपीलकी गई।
क्या कहा गया संयुक्त वक्तव्य में
संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि प्रत्येक सदस्य अर्थव्यवस्था अपनी परिस्थितियों और विकास
प्राथमिकताओं के अनुसार वन विकास और वैध वन उत्पादों के व्यापार के लिए निवेश तथा
वित्तपोषण के अवसर बढ़ाएगी। साथ ही वन उत्पादों के प्रसंस्करण को आधुनिक बनाने, उनकी
मूल्य श्रृंखला का विस्तार करने, एशिया प्रशांत क्षेत्र में शहरी वानिकी और जल संसाधन प्रबंधन में
सहयोग बढ़ाने तथा तकनीकी नवाचार और सतत वन प्रबंधन के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र के
पुनर्स्थापन को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा सतत वन प्रबंधन के सिद्धांतों के
अनुरूप नए वन उद्योगों, उत्पादों और सेवाओं के विकास को प्रोत्साहित करने की बात कही गई।
यह सम्मेलन APEC के "चीन वर्ष" के तहत आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक था। साथ ही,
15 साल बाद चीन में आयोजित APEC का यह पहला पारिस्थितिकी केंद्रित विशेष सम्मेलन भी
रहा। इसका विषय था, "एशिया प्रशांत के वनों की सहनशक्ति को मजबूत करना और सार्वजनिक
पारिस्थितिक कल्याण को साझा करना
सम्मेलन के दौरान APEC की 21 सदस्य अर्थव्यवस्थाओं और 7 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ
प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और विद्वानों ने वैश्विक वन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने, तकनीकी नवाचार को
बढ़ावा देने और हरित उद्योगों के विकास जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कई विषयों पर
व्यापक सहमति भी बनी।
एशिया प्रशांत क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में चीन ने चार वैश्विक पहलों को सक्रिय रूप से
लागू करते हुए वानिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चीन ने दुनिया के नए हरित
क्षेत्र में 25 प्रतिशत योगदान दिया है और वर्ष 2030 के लिए तय राष्ट्रीय वन संचयन लक्ष्य भी
समय से पहले हासिल कर लिया है। इसके अलावा देश ने वैज्ञानिक संरक्षण को मजबूत करते हुए
राष्ट्रीय उद्यानों को केंद्र में रखकर संरक्षित क्षेत्रों की व्यवस्था विकसित की है। वर्तमान में चीन के
लगभग 18 प्रतिशत स्थलीय क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है और देश में पहले पांच

राष्ट्रीय उद्यान भी आधिकारिक रूप से स्थापित किए जा चुके हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related posts

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी! सेंसेक्स 889 अंक उछला, निवेशकों की झोली में आए ₹4 लाख करोड़

July 29, 2026
अमेरिका की प्रतिबंध सूची में चीनी संस्थान, चीन ने जताया कड़ा विरोध

अमेरिका की प्रतिबंध सूची में चीनी संस्थान, चीन ने जताया कड़ा विरोध

July 29, 2026

 

Tags: #APEC #ForestMinisterialConference #China #Biodiversity #SustainableForestry #GreenDevelopment #ClimateAction #ForestConservation #AsiaPacific #EnvironmentalNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version