एपेक वित्त मंत्रियों का 33वां सम्मेलन हांगकांग में उद्घाटित

एपेक वित्त मंत्रियों का 33वां सम्मेलन 20 अक्तूबर को हांगकांग में
उद्घाटित हुआ। चीनी वित्त मंत्री लान फोआन ने सम्मेलन के अध्यक्ष
के नाते इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।

लान फोआन ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय
परिस्थिति मुठभेड़ और परिवर्तन से भरी है, भू-मुकाबले का प्रभाव
फैल रहा है, वैश्विक अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों क सामना कर रही
है। इसके साथ एआई समेत नये दौर की वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी
क्रांति और व्यवसायों का सुधार तेजी से चल रहा है। विकास की नयी
प्रेरित शक्तियां इकट्ठी हो रही हैं। वैश्विक आर्थिक इंजन के नाते
एशिया व प्रशांत अधिक जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

लान फोआन ने कहा कि विभिन्न पक्षों को एपेक नेताओं की
अनौपचारिक बैठक की समानताओं को लागू कर क्षेत्रीय समृद्धि के
लिए योगदान देना चाहिए। सबसे पहले समग्र आर्थिक नीतियों को
मजबूत कर क्षेत्रीय आर्थिक व वित्तीय स्थिरता बनाए रखनी चाहिए।
दूसरा, आर्थिक परिवर्तन को गति देकर आर्थिक लचीलापन बढ़ाना
चाहिए। तीसरा, विकास पर प्राथमिकता देकर समान समृद्धि बढ़ाते
हुए वित्तीय क्षेत्र का व्यावहारिक सहयोग गहराकर खुला क्षेत्रीय
आर्थिक वातावरण तैयार करना और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण बढ़ाना
चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

Exit mobile version