जब पीएम मोदी ने सुनी मासूम बच्ची की बात, मन की बात में इस तरह दिया बच्ची के सवालों का जवाब

Mann Ki Baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा आपके लाखों पत्रों को पढ़कर वे बहुत भावुक हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा मन की बात एक पर्व बन गया है। बता दें पीएम मोदी ने अपने मन की बात में अक्सर बच्चों के सवालों का जवाब देते है। उन्होंने पिछली बार भी लॉकडाउन के समय पांच साल की मासूम बच्ची के सवालों और जिज्ञासा का जवाब भी दिया। बच्ची का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल एक बच्ची ने लॉकडाउन के समय पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा था कि मोदी जी आपने घंटी बजाने की बात कही थी। हमले घंटी बजाई। फिर आपने कहा था बत्ती बुझाओ, हमने बत्ती बुझाई। आपने कहा था घर में रहो, हम घर में रहे। आपने कहा था घर से बाहर मत निकलो। हम घर से नहीं निकले। आपने सब बंद कर दिया। हम घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस कोरोना को खत्म करो। प्जीज हमें घर से बाहर निकालो। पीएम मोदी इस बात को समझने में माहिर हैं कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक की क्या समस्या है। उसे कैसे सुलझाना है। देखिए पीएम मोदी ने लॉकडाउन के समय इस छोटी सी बच्ची के वायरल वीडियो को ना केवल सुना बल्कि मन की बात में इसका जवाब भी दिया है।

पीएम ने जताई बाल मित्रों की चिंता

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना के इस कालखंड में देश कई मोर्चो पर एक साथ लड़ा। लेकिन इसके साथ साथ मन में कई बार ये भी सवाल आता रहा कि इतने लंबे समय तक कोरोना के समय घर में रहने के दौरान मेरे छोटे छोटे बाल मित्रों का समय कैसे बितता होगा। लिहाजा उन्होंने गांधी नगर की चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी जो दुनिया में एक अलग तरह का प्रयोग है, इसके साथ ही भारत सरकार के महिला और बाल विकास विभाग, शिक्षा मंत्रालय, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के साथ मिलकर बच्चों के साथ हम क्या कर सकते हैं, इस पर चिंतन किया मंथन किया। पीएम मोदी ने कहा उनके लिए यह सुखद और लाभकारी था। क्योंकि उनके लिए भी कुछ नया जानने का नया सिखने का अवसर था। साथियों हमारे चिंतन का विषय था खिलौने और विशेषकर भारतीय खिलौने। हमने इस पर चिंतन किया कि भारत के बच्चों को नए नए खिलौने कैसे मिलें। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा वे मन की बात सुन रहे बच्चों के माता पिता से क्षमा मांगते हैं,क्योंकि हो सकता है उन्हें अब मन कीबात सुनने के बाद खिलौनों की नई नई डिमांड सुनने को मिले।

Exit mobile version