बागेश्वर धाम में हादसा: धर्मशाला की दीवार गिरी, महिला श्रद्धालु की मौत – 10 से ज्यादा घायल

Another tragic accident took place in Madhya Pradesh famous religious place Bageshwar Dham on Tuesday morning

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां आज मंगलवार 8 जुलाई को तड़के धर्मशाला की दीवार ढहने के समाचार मिले हैं। दीवार के मलबे में दबने से महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश निवासी महिला श्रद्धालु की मौत होने के साथ ही 11 लोग घायल हुए हैं।

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के चलते एक धर्मशाला की पुरानी दीवार ढह गई, जिससे उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में पश्चिम बंगाल के भी श्रद्धालु शामिल हैं।

हादसा मंगलवार को तड़के करीब 4 बजे हुआ है। जब अधिकांश श्रद्धालु धर्मशाला में गहरी नीद सो रहे थे। इसी दौरान अचानक भभरा कर दीवार गिर गई। जिससे कई लोग दीवार के मलबे में दब गए। सूचना मिनते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह वही धर्मशाला है जहां पिछले हफ्ते भी एक टेंट गिरने की घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। इसके बावजूद कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय SDM ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

3 जुलाई को भी हुआ था हादसा

बता दें कि इससे पहले भी यहां एक हादसा हो चुका है। कुछ दिनों पहले भी बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा हुआ था। यह हादसा 3 जुलाई को उस वक्त हुआ ािा बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया था। जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। वहीं हादसे में 8 अन्य लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि टेंट के लोहे का एंगल एक श्रद्धालु श्यामलाल कौशल के सिर पर गिर गया था। जिससे मौके पर ही श्रद्धालु की मौत हो गई थी।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version