Thursday, October 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

tiger death: पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, 3 महीने में तीसरी घटना

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2026
in स्पेशल
0
Another tiger death in Panna Tiger Reserve third incident in three months
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

decline of Pakistan cricket once feared by the world now struggling to find its own identity

पाकिस्तान क्रिकेट का पतन, कभी दुनिया डरती थी अब खुद पहचान की तलाश!..भारत आगे निकला, पाकिस्तान बदलावों के भंवर में क्यों फंसा?

October 22, 2026
Musk vs Ambani

मस्क बनाम अंबानी: सैटेलाइट इंटरनेट पर आर-पार स्टारलिंक का स्वागत, लेकिन भारतीय नियमों से समझौता नहीं!

October 22, 2026

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। किशनगढ़ कोर रेंज की बृजपुरा बीट के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में एक वयस्क नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पिछले तीन महीनों के भीतर पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत का यह तीसरा मामला है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और वन्यजीव संरक्षण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

किशनगढ़ कोर रेंज में मिला वयस्क नर बाघ का शव फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

  • पन्ना में फिर बाघ की मौत
  • तीन महीने में तीसरा टाइगर ढेर
  • PTR की सुरक्षा पर बड़े सवाल
  • किशनगढ़ रेंज में मिला बाघ का शव
  • फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

वन विभाग के गश्ती दल ने शनिवार को नियमित निगरानी के दौरान बाघ का शव बरामद किया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी, पशु चिकित्सकों की टीम और वन अमला मौके पर पहुंचा। पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई। पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक बीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मृत बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। उसके शरीर पर किसी प्रकार के संघर्ष, शिकार या बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

अधिकारियों ने मौके पर ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक जैविक नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित किए। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे सम्मान और निर्धारित प्रक्रिया के साथ बाघ का अंतिम संस्कार किया गया।

पन्ना टाइगर रिजर्व में हाल के महीनों में यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गंगऊ क्षेत्र में एक बाघ का कंकाल मिला था, जबकि तारा गांव से रेस्क्यू किए गए रेडियो कॉलर लगे बाघ की भी मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हालांकि वन विभाग का कहना है कि फिलहाल किसी तरह के शिकार या अवैध गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन लगातार हो रही बाघों की मौत के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत पूरी तरह प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

पन्ना टाइगर रिजर्व देश के सफल टाइगर पुनर्वास मॉडल के लिए जाना जाता है। ऐसे में कम समय में लगातार तीन बाघों की मौत ने वन्यजीव विशेषज्ञों और संरक्षण से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की निगाहें फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस ताजा मामले की असली वजह सामने आ सकेगी।

Tags: #Panna Tiger Reserve #tiger death #three months Deaths of three tigers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version