संसद में गांधी परिवार की एक और सदस्य…प्रियंका के शपथ लेन के बाद वायरल हुई ये तस्वीर…जानें संसद में अब तक गांधी-नेहरु परिवार से कितने सदस्य

गांधी परिवार की तीसरी सदस्य प्रियंका गांधी भी अब सासंद बन चुकी हैं। प्रिंयका गांधी और राहुल गांधी दोनों ही लोकसभा के सदस्य हैं। वहीं उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य हैं। बता दें संसद में परिवारवाद को देखें तो सबसे अधिक सदस्य संख्या नेहरू गांधी परिवार की है। इसके बाद सैफई का यादव परिवार का नंबर है।

प्रियंका गांधी के लोकसभा सदस्य के रुप में शपथ लेते ही गांधी परिवार की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके साथ ही एक बार फिर कांग्रेस के परिवारवाद पर बहस छिड़ गई। लेकिन ऐसा नहीं कि परिवारवाद अब सिर्फ कांग्रेस में है। कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी तो परिवार वाद का शिकार हैं ही लेकिन देश के कई राज्यों में जो क्षेत्रीय पार्टियां भी परिवारवाद में जकड़ती जा रही हैं।

संसद में गांधी परिवार की एक और सदस्य…प्रियंका के शपथ लेन के बाद वायरल हुई ये तस्वीर

हम मौजूदा लोकसभा की बात करें तो इसमें गांधी परिवार के सांसद हैं। लेकिन इस लिस्ट में पहला नंबर आता है यादव परिवार का। समाजवादी पार्टी के यादव परिवार के छह सदस्य अभी संसद सदस्य हैं। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद हैं। जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से सपा की सासंद है। वहीं दो चचेरे भाई धर्मेन्द्र और आदित्य यादव भी क्रमश: आजमगढ़ औऱ बदायूं से सासंद हैं। जबकि मुलायम सिंह यादव के भाई प्रोफेसर रामगोपाल यादव राज्यसभा सदस्य हैं। रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव फिरोजबाद से सपा सांसद हैं। इस तरह यादव परिवार से आधा दर्जन सांसद हैं।

वहीं बात करें बिहार की तो बिहार के आरजेडी से पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन पूर्णिया से सांसद हैं। उनकी पत्नी को रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा भेजा गया है। पप्पू यादव की भांजी लालू यादव की बेटी मीसा भारती पाटलीपुत्र से सांसद हैं। वही महाराष्ट्र में शरद पवार परिवार से खुद शरद पवार राज्यसभा सदस्य हैं। उनकी बेटी बारामती लोकसभा सीट से सांसद हैं। शरद पवार के भतीजे की पत्नी सुनेत्रा भी लोकसभा सदस्य है।

इसी तरह कांग्रेस नेता पी चिंदबरम राज्यसभा में हैं। जबकि उनके बेटे कीर्ति चिदंबरम दोनों ही संसद सदस्य हैं। कर्नाटक से डीएमके नेता कनीमोझी लोकसभा सदस्य हैं तो उनके रिश्तेदार दयानिधि मारन भी लोकसभा के सदस्य हैं। कर्नाटक से ही गौड़ा परिवार से पूर्व प्रधानमंत्री एच जी देवगौड़ा राज्यसभा सदस्य हैं तो उनके बेटे कुमारस्वामी लोकसभा के सदस्य हैं। सिंधिया परिवार से भी दो सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआ के बेटे दुष्यंत लोकसभा सदस्य हैं।

नेहरू गांधी परिवार से सबसे ज्यादा सदस्य

संसद सदस्यों में सबसे ज्यादा सदस्य आजादी से लेकर अब तक गांधी नेहरू परिवार से बने हैं। आजादी के समय 1947 से बात करें तो सबसे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अलावा इस परिवार से उमा नेहरू, विजय लक्ष्मी पंडित, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी , राजीव गांधी, मेनका गांधी, वरूण गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका गांधी का नाम भी जुड़ गया। गांधी परिवार से अब तक तकरबीन चौदह सदस्य अलग अलग समय पर संसद के सदस्य रह चुके हैं। फिलहाल तीन सदस्य संसद में हैं। जिनमें प्रिंयका और राहुल गांधी लोकसभा में तो सोनिया गांधी राज्यसभा में हैं। वर्तमान में गांधी परिवार को टक्कर देते सैफई का यादव परिवार दिखाई दे रहा है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version