आंध्र प्रदेश के सीएम ने दिया तिरुमाला मंदिर को लेकर ये बड़ा बयान… जानें नायडू ने क्यों कहा…केवल हिंदु ही करें मंदिरों में काम…
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू तिरुमाला मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा है मंदिर में केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाना चाहिए। सीएम नायडू ने यह भी कहा अगर दूसरे समुदाय के लोग वर्तमान में मंदिर में काम कर रहे हैं, तो उनकी भावनाओं का अनादर किए बगैर उन्हें वहां से हटाया जाएगा। इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश के सीएम ने देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का निर्माण किये जाने की योजना का ऐलान किया है।
व्यक्तिगत अनुभव और आस्था
नायडू ने भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की
वे भगवान की कृपा से ही कई लक्षित हमलों से बचे
24 क्लेमोर माइंस से निशाना बनाया गया
ऐसे हमले से बचना असंभव था
मैं केवल भगवान वेंकटेश्वर की दिव्य कृपा से बचे
देशभर में होगा वेंकटेश्वर मंदिर का निर्माण
सीएम नायडू ने भारत के सभी राज्यों की राजधानियों में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर बनाने की अपनी योजना की भी जानकारी दी और उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि दुनिया भर में भगवान वेंकटेश्वर की संपत्तियों की सुरक्षा हो इसके लिए पवित्र धागा बांधा गया है। कई भक्तों ने तो विदेशों में भी ऐसे मंदिर की स्थापना किए जाने की इच्छा जताई है।
सेवन हिल्स में मुमताज होटल की अनुमति रद्द
आंध्र के सीएम नायडू ने सेवन हिल्स क्षेत्र के पास व्यावसायिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा है कि पिछली सरकार के समय क्षेत्र के निकट करीब 35.32 एकड़ जमीन पर मुमताज होटल की स्थापना की मंजूरी दे दी थी। हालांकि अब मौजूदा सरकार ने इस मंजूरी को रद्द करने का बड़ा फैसला किया है।
तिरुमाला के पास नहीं होगा कोई व्यवसायीकरण
सीएम नायडू ने कहा है कि तिरुमाला के पास क्षेत्र में मुमताज होटल के लिए पहले की सरकार के दौरान अनुमति दी गई थी। हालांकि सरकार ने अब करीब 35.32 एकड़ जमीन पर निर्मित होने वाले होटल के लिए दी गई मंजूरी को रद्द करने का फैसला किया है। अब तिरुमाला स्थित सेवन हिल्स के समीप कोई व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए। सीएम नायडू ने साफ कहा है कि किसी भी निजी व्यक्ति को इस क्षेत्र में काम करने की अब सरकार की ओर से अनुमति नहीं दी जाएगी। भले ही होटल प्रबंधन की ओर से यहां केवल शाकाहारी भोजन ही परोसने का प्रस्ताव रखा हो।