अनंत अंबानी ने किये जामनगर में प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर के दर्शन

Anant Ambani Jamnagar

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी गुजराज के जामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बाल हनुमानजी मंदिर में दर्शन किये। बता दें कि हाल ही में अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट से सगाई की है। जिसके बाद वे गुरुवार की शाम को पहली बार जामनगर के बाल हनुमान मंदिर पहुंचे। बता दें कि अनंत अंबानी पिछले एक हफ्ते से यहां हैं। वह अपने 10 दोस्तों के साथ गुजरात में हैं। इस बीच गुरुवार की शाम 6 बजे उनका मंदिर जाने का निश्चय हुआ। अनंत अंबानी के आगमन के बाद मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। अनंत अंबानी के साथ जामनगर के कई नेता भी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। करीब 5 मिनट तक अनंत अंबानी मंदिर में रहे। यहां उन्होंने बाल हनुमानजी के चरणों में माथा टेका और हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में उनका स्वागत छल्लो व फोटो भेंट कर किया गया। बता दें ये पहला मौका है जब अंबानी परिवार के किसी सदस्य ने इस मंदिर में दर्शन किए हैं। गौरतलब है कि जामनगर में बाल मंदिर काफी प्रसिद्ध है। पिछले 59 सालों से यहां अखंड रामधुन चल रही है।

1964 से आज तक जारी है मंदिर में राम धुन

बता दें जामनगर के प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर की ये सबसे बड़ी खासियत है कि यहां लगातार राम धुन चलती रहती है। राम धुन की ये परंपरा साल 1964 से शुरू हुई थी जो आज भी निरंतर जारी है। इतना ही नहीं राम धुन के चलते इस मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है।

अपने वजन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं अनंत

बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने हाल ही में बिजनेसमैन की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई की है। अनंत और राधिका ने मुंबई में अपने घर एंटीलिया में सगाई की। सगाई में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे। राधिका और अनंत की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर जगह छाई रहीं लेकिन इसके अलावा अनंत अंबानी के वजन बढ़ने की भी चर्चा हुई। दरअसल कुछ साल पहले अनंत अंबानी ने 108 किलो वजन कम किया था, लेकिन फिर से वजन बढ़ गया। अनंत का वजन क्यों बढ़ा, इस बात का खुलासा उनकी मां नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में किया था। दरअसल साल 2016 में अनंत अंबानी ने अपना वजन 108 किलो कम किया था। इसी वजह से वह मोटापे से परेशान लोगों के लिए मिसाल बने थे। लेकिन फिर काफी वजन बढ़ गया। जब से सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं तब से उनके वजन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं। लोग यह जानने को उत्सुक हो गए कि अनंत अंबानी ने अपना वजन कम करने के बाद इतना वजन कैसे बढ़ा लिया। बता दें नीता अंबानी ने 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे के वजन बढ़ने की बात कही थी। नीता ने कहा था कि अनंत को अस्थमा की शिकायत है। जिसके लिए उन्हें स्टेरॉयड जैसी दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनका वजन तेजी से बढ़ता है। पहले अनंत अंबानी का वजन 208 किलो था। जिसे उन्होंने घटाकर 100 किलो किया था।

अनंत अंबानी ने किये जामनगर के प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर के दर्शन

Exit mobile version