Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

Amla Navami 2022: अक्षय नवमी पर क्यों करते हैं आंवले के पेड़ की पूजा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

India News Update by India News Update
November 2, 2022
in धर्म
0
Amla Navami 2022: अक्षय नवमी पर क्यों करते हैं आंवले के पेड़ की पूजा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आंवला नवमी का त्योहार हर साल दिवाली के बाद और देवउठनी एकादशी के दो दिन पहले मनाया जाता है।  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है। इस बार 2 नवंबर को आंवाल नवमी मनाई जा रही है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। जानें क्यों आंवला नवमी पर महिलाएं व्रत रखकर भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करती हैं।

इसलिए होती है आंवले के पेड़ की पूजा

मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है, इसीलिए इस दिन आंवले के पेड़ को पूजा जाता है। माना जाता है कि आंवला नवमी के दिन व्रत रखने के साथ आंवला के पेड़ की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं आंवला नवमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

Related posts

From August 19 with Jupiter the Guru of the Gods transiting through Mercury Nakshatra4 zodiac signs

Guru Gochar 2026: बुध के नक्षत्र में गुरु का आगमन…इन चार राशियों के लिए होगा बेहद शुभ समय..गुरु गोचर से चमकेगी किस्मत!

July 22, 2026
Daily Horoscope 22 July 2026 Wednesday Today Panchang

Daily Horoscope – Panchang: आज का दिन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा..जानें क्या कहती है आपकी राशि

July 22, 2026

आंवला नवमी तिथि और शुभ मुहूर्त

  • नवमी तिथि प्रारंभ – 1 नवम्बर 2022, मंगलवार को रात 11 बजकर 04 मिनट से शुरू
  • नवमी तिथि समाप्त – 2 नवम्बर 2022, बुधवार को रात 9 बजकर 9 मिनट तक
  • पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 06:34 से दोपहर 12:04 बजे तक
फाइल फोटो।

आंवले के पेड़ की पूजा का है महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक भगवान विष्णु का आंवले के पेड़ में वास होता है। इसलिए अक्षय नवमी के दिन विधि-विधान से आंवला के पेड़ की पूजा करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। वहीं कुछ कथाओं के अनुसार आंवले के फल को अक्षय फल कहते हैं और इसकी पूजा से हमारे धन, सुख और स्वास्थ्य को अक्षय (कभी नाश ना होना) का वरादान मिलता है। साथ ही पेड़ के नीचे बैठकर परिवार के साथ भोजन करते हैं और गरीबों को भी भोजन कराते हैं। कहते हैं ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। मान्यता है कि अगर कोई महिला संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती है, तो उसकी इच्छा जरूर पूरी होती है।

आंवला नवमी पूजा विधि

  •  इस दिन आंवला की जड़ में जल में कच्चा दूध मिलाकर अर्पित किया जाता है।
  • इसके साथ ही फूल, माला, सिंदूर, अक्षत आदि लगाने के साथ भोग लगाया जाता है।
  • पेड़ के तने में कच्चा सूत या फिर मौली आठ बार लपेट सकते हैं।
  • पूजा के बाद व्रत कथा की जाती है और पूरे परिवार के साथ शुद्ध शाकाहारी भोजन पेड़ के नीचे बैठकर किया जाता है।

आंवला नवमी व्रत की कथा

मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन श्री विष्णु ने कूष्माण्ड नामक दैत्य का वध किया गया था। वध के बाद उस दैत्य के रोम से कूष्माण्ड की बेल निकली थी। इसलिए इसे कूष्माण्ड नवमी भी कहते हैं। कूष्माण्ड को आम भाषा में पेठा या कद्दू कहते हैं, जिसकी सब्जी बनाई जाती है। आज के दिन कूष्माण्ड, यानी पेठे का दान करना चाहिए। जिससे उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। कूष्माण्ड नवमी के अलावा उड़ीसा में इस दिन जगद्धात्री माता की पूजा भी की जाती है। जगद्धात्री, मां दुर्गा ही एक स्वरूप हैं।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। 

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Post Views: 635
Tags: Amla NavmiDharm
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version