Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

बिहार चुनाव से पहले सियासी गतिविधि हुई तेज…अमित शाह पटना में बैठक के बाद यहां करेंगे जनसभा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 29, 2025
in बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
बिहार चुनाव से पहले सियासी गतिविधि हुई तेज…अमित शाह पटना में बैठक के बाद यहां करेंगे जनसभा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार चुनाव से पहले सियासी गतिविधि हुई तेज…अमित शाह पटना में बैठक के बाद यहां करेंगे जनसभा

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधि बढ़ गई है।
इस बीच केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी पटना आने में बीजेपी
कोर कमेटी की मीटिंग में शामिल होंगे।

Related posts

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

June 6, 2026
केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026

बिहार चुनाव से पहले शाह सक्रिय
पटना में अमित शाह करेंगे बड़ी बैठक
पटना में होगी बीजेपी की बैठक
राजधानी पटना में शाह की मीटिंग
गोपालगंज में करेंगे जनसभा
विधानसभा चुनाव से पहले शाह का दौरा
दो दिन के बिहार के दौरे पर रहेंगे शाह
गोपालगंज की रैली में शामिल होंगे शाह

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल ने शाह के दौरे को
लेकर जानकारी दी और बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पहली बार बिहार दौरे पर रहेंगे। वे दो दिन बिहार में गुजारेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार 29 मार्च की रात करीब आठ बजे पटना आने वाले हैं। दो घंटे तक बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान अमित शाह प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और सांसद के साथ विधान पार्षद, राज्य और केंद्र सरकार में शामिल मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। अमित शाह रविवार 30 मार्च को पटना और गोपालगंज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज हो गई है। इस चुनाव को लेकर अहम बैठक भी होगी। बता दें चुनावी साल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। पटना में अमित शाह बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसमें अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अगले दिन रविवार 30 मार्च की गोपालगंज में रैली भी प्रस्तावित है।

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा केन्द्रीय गृहमंत्री शाह राजधानी पटना में पहले पार्टी सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। वहीं 30 मार्च के ही दिन अमित शाह सहकारिता विभाग की ओर से बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में का हिस्सा बनेंगे।

घटक दलों के साथ करेंगे मंथन
अमित शाह पटना में राज्य के बीजेपी नेताओं से मिलकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगे की रणनीति को लेकर निर्देश देंगे। साथ ही वे जेडीयू समेत दूसरे अन्य सहयोगी दलों के नेताओं से भी सीट शेयरिंग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

अप्रैल में बिहार आ सकते हैं पीएम
वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी का अप्रैल में बिहार दौरा संभावित है। हालांकि अब तक पीएम मोदी के दौरे की तारीखें तय नहीं हुईं हैं।
पूर्व में सामन आईं रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी राजधानी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण करने के साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी पीएम मोदी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद ही पीएम नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे की तिथि को अंतिम रुप दिया जाएगा।

Post Views: 439
Tags: #Bihar Assembly Election 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version