जम्मू कश्मीर को चुनावों बाद मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा

2024 का गेमप्लान, कश्मीर की रणनीति और अडानी मुद्दे पर उत्साही रक्षा: अमित शाह के इंटरव्यू के मुख्य बिंदु
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भरोसा जताया कि बीजेपी तीन राज्यों के चुनावों में बेहतर परफार्म करेगी। अमित शाह ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू मे कहा कि बीजेपी तीनों पूर्वातर राज्यों के चुनावों में बेहतर प्रर्दशन करेगी। शाह ने कहा कि-पार्टी तीनों राज्यों में जीत हासिल करेगी।
2023 में सभी राज्यों में जीत का दावा
अगरतला में समाचार ऐजेंसी ANI से बात करते हुए अमित शाह ने भरोसा जताया कि तीन राज्यों के साथ साथ 2024 के चुनावों में भी बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। शाह ने कहा कि भाजपा 2024 में सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी करेगी, यह कहते हुए कि कोई भी पार्टी बीजेपी के संगठन के लिए खतरा नहीं है।
अमित शाह ने कहा, “मेरा मानना है कि 2024 के चुनाव में कोई मुकाबला नहीं है, देश पूरे मन से पीएम मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है।”

कांग्रेस पर किया कटाक्ष
अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और उनके नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनावों के नतीजे इन तीनों राज्यों में भाजपा की मजबूती बताऐंगे। ये नतीजे उन राज्यों में भाजपा की ताकत दिखाएंगे जहां कभी कांग्रेस का वर्चस्व था।
अमित साह ने दावा किया कि मतगणना के दिनम दोपहर 12 बजे के पहले ही बीजेपी बहमत का आंकड़ा पार कर चुकी होगी।
हिंदी भाषी राज्यों में भी होगी सरकार
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव इस साल के अंत में होने हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि इन राज्यों में भी बीजेपी जीत का पचम लहराएगी। राजस्थान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ साथ बीजेपी कर्नाटक में भी अपनी सरकार बना लेगी।

जम्मू और कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि जल्दी ही जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। शाह ने कहा कि चुनावों के बाद जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। शाह ने बताया कि फिलहाल मतदाता सूची तैयार करने की प्रकिया पूरी की जा रही है, इस प्रकिया के पूरी होने के बाद चुनाव आयोग वहां चुनाव कराने का फैसला लेगा। शहा ने कहा क जम्मू में चुनाव होंगे और नया नेतृत्व प्रदेश को मिलेगा। ये नया नेतृत्व हाल ही के पंचायत चुनावों से मिलेगा। जो पंच और सरपंच चुने गए हैं, उनसे नया नेतृत्व सामने आएगा।”
अडानी मामले पर भी बोले शाह
अडाणी मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा के पास बीजेपी के पास छिपाने या डरने जैसा कुछ नहीं है । शाह ने कहा कि जिस मामले मे देश की सर्वोच्च अदालत बोल रही है उसके बारे में सरकार कैसे टिप्पणी कर सकती है।

Exit mobile version