6 साल में डायबिटीज पर जीत, अमित शाह की फिटनेस जर्नी बनी मिसाल…

Amit Shah fitness journey

6 साल में डायबिटीज पर जीत, अमित शाह की फिटनेस जर्नी बनी मिसाल

लाइफस्टाइल में बदलाव से बदली जिंदगी, बिना दवा और इंसुलिन के पाई फिटनेस—युवाओं को दिया अनुशासन और संतुलन का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी फिटनेस जर्नी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि सही लाइफस्टाइल अपनाकर न सिर्फ उन्होंने अपना वजन घटाया, बल्कि बिना इंसुलिन और दवाइयों के खुद को फिट भी बनाया।

2020 के बाद लिया बड़ा फैसला, बदली दिनचर्या

अमित शाह ने बताया कि मई 2020 के बाद उन्होंने अपनी दिनचर्या में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया। पहले वे डायबिटीज से पीड़ित थे, लेकिन नियमित और संतुलित जीवनशैली अपनाकर उन्होंने धीरे-धीरे अपनी सेहत में सुधार किया और बीमारी पर नियंत्रण पाया।

इन चार आदतों ने किया कमाल ..20 किलो से ज्यादा वजन घटाया, बना नया उदाहरण

उनके अनुसार, कुछ आसान लेकिन जरूरी आदतों ने उनकी हेल्थ में बड़ा बदलाव लाया—
रोजाना पर्याप्त नींद लेना, भरपूर पानी पीना, संतुलित घर का बना भोजन करना और नियमित एक्सरसाइज।
इन आदतों को लगातार अपनाने से शरीर में सकारात्मक बदलाव दिखने लगे और फिटनेस बेहतर होती गई। लाइफस्टाइल में सुधार का असर यह हुआ कि अमित शाह ने 20 किलो से ज्यादा वजन कम कर लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा बदलाव एकदम से नहीं आता, बल्कि छोटी-छोटी आदतों को लगातार अपनाने से ही लंबे समय में बड़ा परिणाम मिलता है।

उन्होंने युवाओं को खास संदेश देते हुए कहा कि शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखना जरूरी है। रोज कम से कम 2 घंटे शारीरिक गतिविधि करें और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 6 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

डिसिप्लिन और संतुलन ही असली कुंजी

अमित शाह ने बताया कि फिट रहने के लिए अनुशासन और संतुलन सबसे जरूरी है। प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा शुगर से दूरी बनाएं, रोजाना एक्सरसाइज को आदत बनाएं और क्रैश डाइट या शॉर्टकट से बचें। अच्छी सेहत के लिए लिवर का स्वस्थ होना भी जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि शराब का सीमित सेवन करें, तैलीय भोजन से बचें और हरी सब्जियां, फल व हल्दी को अपनी डाइट में शामिल करें।

फिटनेस जर्नी से मिला बड़ा संदेश

अमित शाह की यह फिटनेस जर्नी बताती है कि सही लाइफस्टाइल, अनुशासन और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी बीमारी पर भी काबू पाया जा सकता है। छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर हर व्यक्ति अपनी सेहत को बेहतर बना सकता है।

Exit mobile version