न्यूयॉर्क: अमेरिका में भयंकर बर्फीले तूफान ने अब तक पूरे देश में 72 जानें ले ली हैं। बफेलो के न्यूयॉर्क सिटी में यह आंकड़ा सबसे अधिक है, जहां 28 की मृत्यु हो गयी है। इस बीच हजारों बिना बिजली के ही जीने को विवश हैं, जबकि पूरे उत्तर अमेरिका में ठंड के तूफान ने जीना मुहाल कर रखा है।
बफेलो में सैन्य पुलिस को ट्रैफिक संभालने के लिए बुलाया है, जहां अब तक गाड़ी चलाना प्रतिबंदित है। शहर के कई हिस्सों में आपातकाल के दौरान लूट की घटनाओं की खबर मिली है।
कारों, घरों और गलियों में लाशें मिल रही हैं। कुछ लोग बर्फ हटाते हुए मारे गए, जबकि कुछ मेडिकल कारणों से मर गए क्योंकि आपातकालीन सेवाएं समय पर न पहुंच सकीं।
हजारों उड़ानें रद्द
ठंड के इस तूफान की वजह से हजारों फ्लाइट्स रद्द हो गयी हैं, जिसमें मंगलवार की सुबह ही 4800 उड़ानें शामिल हैं। पूरे देश में हवाई अड्डों पर हजारों मुसाफिर भटक रहे हैं.
अमेरिकी सरकार ने मंगलवार को साउथवेस्ट एयरलाइंस पर निगाहें टेढ़ीं कीं, जब उसने हजारों उड़ाने रद्द कर दी। इसके मालिक ने कहा कि कम लागत वाले विमानों को लेगेसी एयरलाइन सिस्टम में अपग्रेड करने की जरूरत है।
बता दें कि एक दिन पहले भी हजारों उड़ाने रद्द की गयीं, जब ठंड के तूफान ने पूरे देश में तबाही मचा दी, हालांकि साउथवेस्ट एयरलाइंस के घाव अधिक गहरे हैं।
बाकी जगहों पर 2 दर्जन मौतें
अमेरिका के बाकी हिस्सों में भी तबाही मची है, जबकि पूरे देश से दो दर्जन मौतों की खबर आ रही है। मायन से लेकर वाशिंगटन शहर तक बिजली की कटौती चल रही है।
कैलिफोर्नया में तेज हवाएं, बारिश और बर्फ का खेल चलता रहा और क्रिसमस के मौके पर कई जगहों पर तापमान काफी नीचे पाया गया। सेंट्रल फ्लोरिडा में भी सप्ताहांत में माइनस 2.7 सेल्सियस तक तापमान रहा।
कैलिफोर्निया में इन सबके बीच भूकंप के भी झटके महसूस किए गए।





