Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी आज देंगे हरियाणा को ये बड़ी सौगात….निशाने पर होगा विपक्ष

DigitalDesk by DigitalDesk
April 14, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Ambedkar Jayanti Prime Minister Narendra Modi Haryana Hisar Yamuna Nagar Development Project in Rewari
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 14 अप्रैल को हरियाणा के हिसार, यमुनानगर और रेवाड़ी में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे साथ ही योजनाओं की नींव भी रखेंगे।

  • प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा का दौरा
  • अंबेडकर जयंती के मौके पर देंगे सौगात

बता दें बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर हो रहे इस आयोजन पर पूरे देश की नजर है। पीएम हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से पहली नियमित उड़ान का भी शुभारंभ करेंगे। यह हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। इस उड़ान के साथ हिसार और अयोध्या के बीच हवाई संपर्क भी जुड़ जाएगा।

Related posts

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

March 12, 2026
Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

March 12, 2026

सोशल मीडिया पर PM  का ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि “अंबेडकर जयंती का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। वे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। वहीं एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है जिसमें वे शामिल होंगे।

दलित वोटर्स का हरियाणा की राजनीति में दखल

हरियाणा में दलित वोटर्स की खासी अहमियत है। इसको देखते हुए पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें साल 2001 से 2011 के बीच दलित आबादी में 19.3% की वृद्धि दर्ज की गई है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में यह आबादी 21.4% से 22.5% तक जा पहुंची है। हालांकि शहरी क्षेत्रों में अब भी 14.4% से 15.8% वृद्धि रही। राज्य के फतेहाबाद में 30.2%, सिरसा में 29.9%, अंबाला में 26.3% जैसे जिलों में दलित आबादी अधिक है। इन क्षेत्रों में 17 में से पांच विधानसभा सीटें इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान में BJP ने पांच, कांग्रेस ने 7, जेजेपी ने 4 और अन्य ने एक सीट जीती थी।

PM इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

पीएम मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से पहली नियमित उड़ान का शुभारंभ करने वाले हैं। यह हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। इस उड़ान के साथ हिसार और अयोध्या के बीच अब हवाई सेवा शुरू होगी। वहीं यमुनानगर में पीएम मोदी 800 मेगावाट की नई थर्मल पावर यूनिट के साथ कंप्रेस्ड बायोगैस CBG प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे। बता दें थर्मल यूनिट राज्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी। वहीं CBG प्लांट हरित ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसी प्रकार हरियाणा के रेवाड़ी में चार लेन बाइपास का शुभारंभ पीएम करेंगे। यह यातायात को और अधिक सुगम बनाने के साथ क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।….. प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 339
Tags: # pm bi Hisar Yamuna Nagar Development Project in Rewari#Ambedkar Jayanti Prime#Minister Narendra Modi in Haryana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version