डॉ.आंबेडकर की जयंती…यूपी में योगी सरकार करेगी प्रदेश भर में कार्यक्रम…

Ambedkar birth anniversary

डॉ.आंबेडकर की जयंती…यूपी में योगी सरकार करेगी प्रदेश भर में कार्यक्रम…

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। राज्य की योगी सरकार की ओर से जारी दी गई जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को आंबेडकर की जयंती राज्य में पूरे राजकीय सम्मान और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। राजधानी लखनऊ में सीएम योगी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं महासभा परिसर में भी भव्य आयोजन होगा। इतना ही नहीं यूपी में योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने की ओर से आंबेडकर की जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।

भारत रत्न डॉ.अंबेडकर की जयंती
यूपी में योगी सरकार करेगी प्रदेश भर में कार्यक्रम
सीएम योगी ने देंगे बाबा साहेब को पुष्पांजलि
बाबासाहेब के प्रति सम्मान की पहल
बाबा साहेब के योगदान का स्मरण करने का प्रयास

प्रदेश भर में भव्य समारोह विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन आयोजनों को भव्य बनाने के लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए गये हैं। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और आमज की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

श्रद्धांजलि और विचार गोष्ठियां

इसी कड़ी में 14 अप्रैल को सभी जिलों में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये जा रहे हैं। उनके जीवन, विचारों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन आयोजनों में बुद्धिजीवियों के साथ विद्यार्थियों और आमजन की भागीदारी भी नजर आ रही है। राज्य के मुख्य सचिव की ओर से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वे स्वयं भी इन आयोजनों में शामिल हों और यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हों।

यह पहल बाबासाहेब डॉ.अंबेडकर के प्रति सम्मान और उनके योगदान का स्मरण करने का एक प्रयास है। बता दें कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। राज्य की योगी सरकार की कोशिश है कि बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर होने वाले आयोजन उनके समता, न्याय और समरसता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का भी माध्यम बनें।

Exit mobile version