Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रामचरितमानस जलानेवाले 8 पर एफआईआर तो दर्ज, लेकिन हिंदू धर्मग्रंथों का अपमान कब तक?

स्वामी प्रसाद मौर्य भी नामजद

Vyalok by Vyalok
January 30, 2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
लखनऊ में रामचरितमानस जलानेवाले 8 पर एफआईआर तो दर्ज, लेकिन हिंदू धर्मग्रंथों का अपमान कब तक?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश। लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने के मामले में आखिरकार एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है। प्राथमिकी लखनऊ के पीजीआई थाने में दर्ज कराई गई है। स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) राजेश राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें बीजेपी सदस्य सतनाम सिंह लवी से शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आइए, पहले पूरा मामला बताते हैं-

  • बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने 10 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है
  • इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, देवेंद्र प्रताप यादव, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, एस एस यादव, संतोष वर्मा, सलीम और अज्ञात लोग हैं
  • थानाध्यक्ष ने कहा, “रामचरितमानस के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और सार्वजनिक रूप से इसके पन्नों को जलाने से समाज में विभाजन और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है”
  • इन सभी पर आइपीसी की धारा- 153-ए, 295 ए, 505 और 298 और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है
  • पुलिस ने कहा है कि प्राथमिकी में नामजद आरोपी रविवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के बैनर तले समाजवादी पार्टी एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में उतरे थे।

मामला क्या था?

दरअसल, कुछ दिनों पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की कड़ी निंदा की थी। उनका कहना था कि रामचरितमानस में महिलाओं और कुछ जातियों का अपमान किया गया है। उनका कहना है, “गाली कभी धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता। अपमान करना किसी धर्म का उद्देश्य नहीं होता।” मौर्य ने तो आगे बढ़कर रामचरितमानस को बैन करने की भी मांग कर दी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मौर्य से पहले बिहार के नेता चंद्रशेखर यादव भी रामचरितमानस के बारे में भड़काऊ और अभद्र बयान दे चुके हैं। उसके बाद ही ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कल यानी 29 जनवरी को रामचरिमानस जलाने का काम किया है।

सबसे पहले अंबेडकर ने मनुस्मृति जलाई थी

25 दिसंबर 1927 को महाड़ सत्याग्रह के दौरान महाराष्ट्र के महाड़ गांव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपने समर्थको के साथ मनु स्मृति को जलाया था। उस समय हिंदुओं में छुआछूत व्याप्त था और इसे समाप्त करने के लिए ही अंबेडकर ने मनुस्मृति को हिंदू कोड ऑफ कंडक्ट का प्रतीक मानते हुए जलाया था। उसी समय वीर सावरकर भी अपने स्तर से छुआछूत की समाप्ति के लिए प्रयास कर रहे थे और मोहनदास करमचंद गांधी भी।

अंबेडकर के पास जायज कारणों की एक शृंखला थी, हालांकि किताब का जलाना कोई उपाय नहीं है। खासकर इसलिए कि असली मनुस्मृति कहां है औऱ किसके पास है, यह भी किसी को नहीं पता। वैसे तो हिंदू धर्म के लिए आपस्तम्ब और याज्ञवल्क्य जैसे न जाने कितनी स्मृतियां हैं, लेकिन उनका मूल स्वरूप कहीं नहीं मिलता।

अब भी यह नहीं पता कि मौर्य के चेलों ने जो रामचरितमानस जलाया है, वह ए-फोर साइज के पेपर ही हैं या फोटोस्टेट कराए पन्ने। मनुस्मृति को जलाने के नाम पर इस तरह की बातें खूब होती हैं।

हिंदुओं के पूज्य प्रतीकों को अगर इसी तरह अपमानित किया जाता रहा, तो समाज में तनाव बढ़ेगा ही, घटेगा नहीं।

Post Views: 214
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version