गठबंधन I.N.D.I.A की मुंबई बैठक का दूसरा दिन,बनाई जा रही NDA से मुकाबला करने की रणनीति

alliance indian national development inclusive alliance

28 विपक्षी दलों के 63 नेताओं ने ‘इंडिया’ गठबंधन की मुंबई बैठक का शुक्रवार 1 सितंबर को दूसरा दिन है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ शुक्रवार 1 सितंबर को अपने ‘लोगो’ का अनावरण किये जाने की भी अटकलें लगाई जाती रही हैं, हालांकि बाद में इस पर सहमति नहीं बनी। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में पहले दिन 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA से मुकाबला करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने का संकल्प लिया गया। गठबंधन के कुछ नेताओं ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने और कुछ हफ्तों में एक संयुक्त एजेंडा लाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की की बैठक का शुक्रवार को दूसरा दिन है। बैठक में आगे की रणनीति को लेकर मंथन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में गठबंधन के संयोजक और तमाम पदाधिकारियों के नाम पर भी मुहर लगने की संभावना है। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चाचा राम गोपाल यादव के साथ इस अहम बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। मुंबई में हो रही इस बैठक की कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें तमाम नेता गठबंधन को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। नेताओं के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

चर्चा में राघव चड्ढा की अखिलेश से चर्चा

दरअसल समाज वादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में वे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से किसी मुद्दे पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में अखिलेश यादव चाचा राम गोपाल के साथ बैठे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा उनसे बहुत करीब आकर किसी मुद्द पर बात करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा सोशल मीडिया पर लिखा है कि INDIA कारवां है। हर एक उसका जो ‘दिल से चाहे देश को। ये चलता जाएगा। बढ़ता जाएगा। और जीत का परचम लहराएगा। बता दें इससे पहले सपा अध्यक्ष में मुंबई में हुई पहले दिन गुरुवार की बैठक को काफी अच्छा बताया था। यादव ने कहा था कि बैठक काफी अच्छी रही है। सीट शेयरिंग पर भी चर्चा होनी चाहिए। वो जल्द इसे लेकर बात करेंगे।

2014 में आने वाले 2024 में चले जाएंगे

इस बैठक से पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से यूपी की भूमिका सबसे बड़ी और अलग है क्योंकि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। सपा सुप्रीमो ने कहा उन्हें इस बात की खुशी है कि इंडिया गठबंधन की बैठकें लगातार हो रहीं हैं। देश की जनता को पूरा भरोसा है कि इस बार बीजेपी देश से बाहर हो जाएगी। अखिलेश ने कहा जो लोग 2014 में आए थे वो 2024 में चले जाएंगे।

Exit mobile version