Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या चुराई हुई हैं महारानी की तमाम बेशकीमती चीजें ?

क्या चुराई हुई हैं महारानी की तमाम बेशकीमती चीजें ?

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2022
in मुख्य समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या चुराई हुई हैं महारानी की तमाम बेशकीमती चीजें ?

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-|| के निधन के बाद उनकी एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके क्राउन में भारत का कोहिनूर भी जड़ा है। जिसे जिसकी वापसी की मांग जोर पड़क रही है। उसी तरह दूसरे देशों के लोग भी महारानी की चीजों पर सवाल और अपना हक जता रहे है। दावा है कि महारानी एलिजाबेथ ने अपने राज्याभिषेक के समय जिन वस्तुओं को धारण किया था वे इंग्लैंड के शाही परिवार ने अलग अलग मुल्‍कों से हथियाई थी। इनमें भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, मिस्रए केन्‍या, बारबडोस, नाइजीरिया, फिजी, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। खासतौर पर भारत का कोहिनूर और अफ्रीका के ग्रेट स्‍टार हीरे की चर्चा हो रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि महारानी के ताज को सजाने वाले कोहिनूर से लेकर उनके राजदंड की शोभा बढ़ाने वाला ग्रेट स्‍टार डायमंड तक उनका अपना नहीं था। सब वस्तुए तक जब अंग्रेजी शासनकाल था तब भारत और दूसरे देशों से हथियाई गई थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या सही में महारानी का पूरा दिखावा हथियाए हुए सामान से सजा था।

हमारा है कोहिनूर 
भारत में कभी कोहिनूर हिरे की चर्चा हुआ करती थी। जिसका एक हाथ से दूसरे में जाने का सफर लंबा रहा है। इसकी जड़ें आंध्र प्रदेश के गोलकंडा में हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता था। कोहिनूर का इतिहास करीब 700 साल पुराना है। सबसे पहले यह काकतीय साम्राज्‍य की संपतित था। तब इसके शासकों ने इसे मंदिर में हिंदू देवी की आंख के तौर पर जड़वा दिया था। लेकिन 1310 में खिलजियों ने इसे हथिया लिया। उन्‍होंने वारंगल पर हमला किया था इसके बाद दिल्‍ली सल्‍तनत के शासकों के पास कोहिनूर चला गया। 1526 में यह बेशकीमती हीरा बाबर के हाथों में आया तो 1739 में मुगलों के हाथों से कोहिनूर फिसलकर फारसी आक्रमणकारी नादिर शाह की झोली में जा गिरा। उस समय नादिर शाह के पोतों में से एक शूजा शाह ने महाराजा रणजीत सिंह से मदद की गुहार लगाई थी। इस तरह 1800 में यह ईरान से दोबारा भारत आया रणजीत सिंह को शूजा शाह ने जान बचाने के बदले में कोहिनूर तोहफे में दिया था। 1849 में एंग्‍लो सिख वॉर में यह हीरा लॉर्ड डलहाउजी की गिरफ्त में चला गयां बस यहीं से 1850 में यह ब्रिटेन पहुंचा। जो महारानी के क्राउन की शोभा बना। इसी तरह टीपू सुल्तान की बेशकीमती अंगूठी को लेकरदावा किया जाता है कि ब्रिटिश सेना ने टीपू सुल्तान को युद्ध में हराने के बाद उनके शव से अंगूठी चुराई थह। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि अंगूठी को ब्रिटेन में एक नीलामी के दौरान बेच दिया गया।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

ग्रेट स्‍टार डायमंड की काली सच्‍चाई
इसी तरह महारानी की कई बेशकीमती चीजों में श्अफ्रीका का ग्रेट स्‍टार भी शुमार है। जो दुनिया का सबसे बड़ा हीरा है। इसका वजन लगभग 530 कैरेट माना जाता है। जबकि अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर बताई जाती है। ग्रेट स्‍टार 1905 में दक्षिण अफ्रीका की खदान से निकला था। इतिहासकारों की माने इसे एडवर्ड सप्तम को उपहार में दिया था। कुछ ये भी दावा करते हैं कि हीरा चुरा लिया था। साथ ही तब ब्रिटिश सरकार इसे लूटकर ले गई थी। यानी अफ्रीका का ग्रेट स्‍टार महारानी के राजदंड का हिस्‍सा रहा है।

मिस्र का है रोसेटा स्‍टोन
वहीं मिस्र के एक्टिविस्‍ट रोसेटा स्‍टोन को घर वापस लाने की बात कही है। मिस्र के आर्केलॉजिस्‍ट दावा करते हैं कि उनके पास इस बात के पुख्‍ता प्रमाण हैं। जिसमें रोसेटा स्‍टोन को ब्रिटेन ने चुराया गया था। इतिहासकार बताते हैं कि यह 196 ईसा पूर्व का है। मशहूर स्‍टोन ब्रिटेन के हाथ तब आया जब 1800 में उन्‍होंने फ्रांस को युद्ध में हराया था।

सोशल मीडिया पर लोग वापसी की कर रहे मांग
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों के साथ एक संदेश भी ट्रेंड कर रहा है। जिसमें लोग अब उन चीजों को वापस करने की मांग कर रहे हैं। जिन्हें कभी गुलाम देशों से लूटा था। कभी जहां ब्रिटिश राज था। वहां से बेशकीमती कोहिनूर हीरा सहित दूसरी कीमती   वस्तुएं लूटी गई थी। अब सोशल मीडिया पर महारानी के निधन के बाद इन बेशकीमती चीजों को वापस मांगा जा रहा है।

 

Post Views: 231
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version