कांग्रेस में थम नहीं रहा घमासान…जानें अब खरगे से किसने कहा… यह तो शशि थरूर का अपमान है…जानें क्या है पूरा मामला
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के सीमापार से फैलाए जा रहे आतंकवाद को लेकर भारत का पक्ष वैश्विक स्तर पर रखने के लिए विभिन्न सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया गया है। सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल विदेशों में भारत का पक्ष रखने के लिए रवाना भी हो चुके हैं।
- दुनिया को बताई…पहलगाम आतंकी हमले की सच्चाई
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रख रहे हैं वैश्विक स्तर पर भारत का पक्ष
- कांग्रेस की सूची में नहीं था शशि थरुर का नाम
- कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने खरगे को घेरा
- शशि थरूर का नाम शामिल न करने पर घमासान
- आलाकमान के फैसले पर के सुधाकरन ने जताई हैरानी
- शशि थरूर एक सक्षम नेता और पार्टी के वफादार सदस्य
- उन्हें इस तरह अलग-थलग करना ठीक नहीं
इस बीच कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने कांग्रेस की लिस्ट में शशि थरूर के नाम को शामिल न करने पर आलाकमान के फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने इसे थरूर का अपमान बताया है। सुधाकरन का कहना है कि शशि थरूर एक सक्षम नेता और पार्टी के वफादार सदस्य हैं। इसलिए उन्हें इस तरह अलग-थलग करना ठीक नहीं है। हालांकि केन्द्र की एनडीए सरकार ने अपनी ओर से थरुर का नाम शामिल किया है। इसके बाद से ही सियासत गरमा गई है।
कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने मल्लिकार्जुन खड़गे को घेरा
कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने अब पार्टी आलाकमान मलिल्काअर्जुन खड़गे को घेरा। सुधाकरन ने शशि थरूर के मामले में आलाकमान पर सवाल खड़े किए हैं। के सुधाकरन ने आरोप लगाया है कि आलाकमान ने शशि थरूर का अपमान किया।
कांग्रेस की सूची में थरुर का नाम न होना उनका अपमान है!
के सुधाकरन ने स्पष्ट किया कि थरूर का नाम टीम इंडिया के सांसदों की लिस्ट में नही देना उनका अपमान है। क्योंकि थरूर बहुत पुराने नेता है देश और दुनिया की राजनीति की समझ रखते है। साथ ही एयर स्ट्राइक और सीज फायर जैसे मसलों पर वो दुनिया के सामने देश का पक्ष बेहतर तरीके से रख पाते। के सुधाकरन की माने तो थरूर एक सक्षम नेता और कांग्रेस के वफादार सदस्य हैं। ऐसें में पार्टी को उनको अलग थलग नहीं करना चाहिए। हांलाकि सुधाकरन ने इस बात का भी दावा किया कि थरूर कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाऐंगे।
दरअसल कांग्रेस पार्टी में उथल पुथल उस वक्त मची जब केंद्र सरकार ने विदेश में भेजे जाने वाले सांसदों के नाम मांगे। कांग्रेस ने चार नाम अपनी तरफ से दिए लेकिन केंद्र सरकार ने उन चारों नाम को खारिज करके अपनी तरफ से नाम लिए । इसमें शशि थरूर का नाम भी था जिसके चलते कांग्रेस में पार्टी अंदर कलह ने जोर पकड़ लिया। इससे पहले शशि थरूर एयर स्ट्राइक और सीज फायर पर पार्टी लाइन से आगे बढ़कर मोदी सरकार का सपोर्ट करते दिख रहे थे। प्रकाश कुमार पांडेय