मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिन तक देश के उत्तरी राज्यों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 10 दिन में मानसून की यूपी और दिल्ली में दस्तक देने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की माने तो केरल में मानसून के दस्तक देने और इसके तीव्र गति से आगे बढ़ाने की वजह से पूरे देश में ही तापमान कम हुआ है। बात करें दिल्ली एनसीआर की उत्तर प्रदेश की हरियाणा और पंजाब की तो यहां तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते हीटवेव से लोगों को राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक उपहिमालयी,पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर के साथ त्रिपुरा में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अतिरिक्त यूपी, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
दिल्ली-NCR में तापमान में आज 31 मई को गिरावट और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। गरज के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
आज शनिवार 31 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान
क्या है मौसम का रुख
बांग्लादेश पर बने दबाव चलते लगभग उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर मानसून बढ़ेगा। इसके चलते पूर्वोत्तर राज्यों में आज 31 मई तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही आने वाले 4 से 5 दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
असम में भारी बारिश….स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया
पूर्वोत्तर के मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और असम में पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए असम सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके साथ ही कामरूप और कामरूप मेट्रो जिलों में आज शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है।
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम की स्थिति
30 मई से 03 जून के दौरान
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के साथ ही हिमाचल प्रदेश, देवभूमि उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़ हरियाणा और दिल्ली में गरज चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिया होने की संभावना जताई गई है। 31 मई और 01 जून को हिमाचल प्रदेश में भी मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में 2 से 05 जून के दौरान कई स्थानों पर धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है।
🌧️ मुंबई, महाराष्ट्र
मौसम: हल्की बारिश की संभावना
अधिकतम तापमान: लगभग 31°C
न्यूनतम तापमान: लगभग 29°C
नमी: लगभग 72%
हवा की गति: 22 किमी/घंटा
बादल छाए रहने की संभावना: 69%
🌦️ दिल्ली-एनसीआर
मौसम: धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
अधिकतम तापमान: लगभग 40°C
न्यूनतम तापमान: लगभग 27°C
हवा की गति: 41 से 46 किमी/घंटा तक
विशेष चेतावनी: आईएमडी ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिससे तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है ।
🌩️ राजस्थान
मौसम: धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना
विशेष चेतावनी: आईएमडी ने कुछ क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है ।
🌧️ बेंगलुरु, कर्नाटक
मौसम: तेज बारिश की संभावना
विशेष चेतावनी: आईएमडी ने 31 मई तक भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है।
🌧️ केरल और गोवा
मौसम: तेज बारिश की संभावना
विशेष चेतावनी: आईएमडी की ओर से केरल के लिए ‘रेड अलर्ट’ और गोवा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।….(प्रकाश कुमार पांडेय)





