अलर्ट 2 अगस्त 2025: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार और उत्तराखंड तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी
2 अगस्त 2025, शनिवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। Indian Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, UP, बिहार के साथ ही राजस्थान के लिए भी येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने मानसून के सक्रिय रहने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर: बारिश
दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 35°C, न्यूनतम तापमान: 26°C
हवा में नमी के चलते उमस बनी रहेगी।
कुछ क्षेत्र में जलजमाव के साथ यातायात बाधित होने की स्थिति बन सकती है।
उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर में येलो अलर्ट।
उत्तरकाशी, देहरादून और नैनीताल जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी।
50–70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
भूस्खलन और नदी-नालों में अचानक पानी बढ़ने की संभावना।
उत्तर प्रदेश: कई जिलों में भारी बारिश के आसार
पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ आदि जिलों में बारिश की संभावना।
कुछ जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी।
किसानों को बारिश से राहत, लेकिन शहरी इलाकों में जलभराव की आशंका।
बिहार: 19 जिलों में चेतावनी, वज्रपात का खतरा
पटना, गया, औरंगाबाद, जमुई समेत 19 जिलों में अलर्ट।
नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना।
मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने और सतर्कता बरतने की अपील की।
किसानों के लिए फसल के लिहाज से फायदेमंद बारिश, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात।
राजस्थान: बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश जारी
सवाई माधोपुर, बारां, टोंक में बीते 48 घंटे में 150 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज।
कई निचले इलाकों में जलभराव।
2 अगस्त को भी प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में तेज बारिश की संभावना।
अन्य राज्य
हिमाचल प्रदेश: शिमला, सोलन और मंडी जिलों में येलो अलर्ट।
हरियाणा-पंजाब: छिटपुट बारिश की संभावना।
मध्यप्रदेश: पूर्वी जिलों में बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश: कई जिलों में भारी बारिश के आसार
पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ आदि जिलों में बारिश की संभावना।
कुछ जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी।
किसानों को बारिश से राहत, लेकिन शहरी इलाकों में जलभराव की आशंका।
क्या रखें सावधानियां
निचले इलाकों और नालों के पास न जाएं। बिजली चमकने के दौरान खुले में खड़े न रहें।जरूरी दस्तावेज और सामान सुरक्षित स्थान पर रखें। किसान बारिश के समय खेतों से दूरी बनाकर रखें।