Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026…कन्फ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त…

Akshaya Tritiya 2026

अक्षय तृतीया 2026: कन्फ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त

19 अप्रैल को मनाई जाएगी अखा तीज, इस समय करें पूजा और सोना खरीदारी

Akshaya Tritiya 2026 नई दिल्ली: अक्षय तृतीया 2026 की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा या 20 अप्रैल को। दरअसल, वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7:49 बजे समाप्त हो रही है। शास्त्रों के अनुसार, जब तृतीया तिथि दोपहर से पहले शुरू होकर मध्याह्न काल में विद्यमान रहती है, तो उसी दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस आधार पर इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मनाना शुभ माना गया है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा, जो लगभग 1 घंटा 32 मिनट का उत्तम मुहूर्त है।

सोना खरीदने का शुभ समय

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस वर्ष आप 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 7:49 बजे तक कभी भी सोना खरीद सकते हैं।

इस बार क्यों खास है अक्षय तृतीया?

इस वर्ष अक्षय तृतीया का महत्व और बढ़ गया है क्योंकि इस दिन कई पावन पर्व एक साथ पड़ रहे हैं—

  • भगवान परशुराम जयंती
  • नर-नारायण जयंती
  • हयग्रीव जयंती
  • गौरी पूजन

क्या है अक्षय तृतीया का महत्व?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया हर शुभ कार्य अक्षय यानी कभी न खत्म होने वाला फल देता है। दान, स्नान, पूजा और खरीदारी विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु के परशुराम और हयग्रीव अवतार प्रकट हुए थे, साथ ही सतयुग का अंत और त्रेता युग की शुरुआत भी इसी तिथि से मानी जाती है। अगर आप अक्षय तृतीया पर पूजा, निवेश या सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 19 अप्रैल 2026 का दिन सबसे शुभ रहेगा। सही मुहूर्त में किए गए कार्य जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आते हैं।

Exit mobile version