Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

अखिलेश की इंट्री से महिला पहलवानों के मामले में आया नया मोड़

सपा नेता की खुलकर की तारीफ

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
अखिलेश की इंट्री से महिला पहलवानों के मामले में आया नया मोड़
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यौन उत्पीड़न के मामले में कई दिनों से धरना दे रही महिला पहलवानों के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इसमें कांग्रस के अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी इंट्री हो गई है। इसी वजह से विवाद सुलझने के वजाय और उलझ गया है। अभी तक महिला पहलवान इस लड़ाई में राजनीति नहीं होने देने की कोशिश कर रहीं थीं,लेकिन नेताओं के बयान और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की सफाई से मामला राजनैतिक हो गया है।

सपा नेता की खुलकर की तारीफ

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार कहते रहे हैं कि पूरा विवाद कांग्रेस की देन है। उन्होंने नाम लेते हुए यहां तक कह दिया कि कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ही इसके कर्ताधर्ता हैं। उन्होने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने से न्याय नहीं मिलता है कि इसके लिए पुलिस और कोर्ट में जाना पड़ता है। जब उनसे पूछा गया कि विरोध प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के साथ कांग्रेस खुलकर सामने आ गई लेकिन सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं आए। इस पर बृजभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि मैं अखिलेशजी को मैं बचपन से जानता हॅूं। राज्य के 80 प्रतिशत पहलवान समाजवादी विचार से जुड़े हुए हैं वे सभी मुझे नेताजी कहते है।

Related posts

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

September 5, 2026
Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

September 5, 2026

अखिलेश का नाम आने के मायने

इधर यौन शोषण के आरोपी और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ की तो सियासी हल्कों में इसके मायने निकाले जाने लगे। कहा जा रहा है कि अखिलेश का प्रदर्शन में न आने से भाजपा सांसद को लगता है कि उन्हे उनका अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन है। यदि भाजपा से कुछ बात बिगड़ती है तो और भी रास्ते खुल सकते है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अखिलेश का प्रदर्शन से दूरी बनाना और दूसरी तरफ भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के लिए हामी भरने का मतलब है कि कहीं न कहीं दोहरा खेल चल रहा है। जबकि कांग्रेस ने खुलकर महिला पहलवानों का समर्थन किया है। फिर अखिलेश का दूर रहने के मायने तलाशे जा रहे हैं।

रेलवे व साईं पर भड़के भूषण सिंह

सांसद बृजभूषण ने कांग्रेस के अलावा सरकारी संस्थाओं को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। उन्होंने रेलवे बोर्ड और सांई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी है। धरना स्थल पर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। ये खिलाड़ी किसकी अनुमति से प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। यदि इन्होंने अनुमति नहीं ली है तो साईं ने अखाड़ों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? रेलवे ने भी अपने कर्मचारियों को कोई नोटिस नहीं दिया है।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

Tags: #WFI
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version