Tuesday, March 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

सपा में बगावत पर गिरी गाज़: अखिलेश यादव ने तीन विधायकों को किया पार्टी से बाहर

DigitalDesk by DigitalDesk
June 23, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सपा में बगावत पर गिरी गाज़: अखिलेश यादव ने तीन विधायकों को किया पार्टी से बाहर

उत्तरप्रदेश में समजावादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने अपनी ही पार्टी के तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनों विधायक मनोज कुमार पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये तीनों वही विधायक हैं जिन्होंने 2024 फरवरी में पार्टी के खिलाफ वोट किया था। ये वो राज्यसभा की सीट के लिए हो रहे थे। इन तीनों विधायकों ने अपना वोट बीजेपी के पक्ष में दिया। उसी के बाद से पार्टी की नजरों में ये तीनों आ गए और इन पर कारवाई हुई।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

कारवाई पर क्या कहा समाजवादी पार्टी के नेताओं ने
समाजवादी पार्टी Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव ने तीनो विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाया इसके बाद से लगातार चर्चाओं का बाजार गरम है। सवाल ये भी है कि क्रास वोटिंग की कारवाई पूरे डेढ साल बाद क्यों । इसके अलावा इन विधायकों ने ही नहीं बल्कि इनके साथ चार और विधायकों ने भी क्रास वोट किया था। क्रास वोटिंग में राकेश पांडेय,पूजा पाल,आशुतोष मौर्य और विनोद चर्तुवेदी का भी नाम शामिल है लेकिन पार्टी इनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई। पार्टी ने उन विधायकों पर कोई कारवाई क्यों नहीं की। हांलाकि समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि ये तीनों विधायक समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले के खिलाफ बोल रहे थे जिसके चलते पार्टी ने उनको बाहर का रास्ता दिखाया।

राज्यसभा चुनावों में की थी क्रास वोटिंग
2024 में फरवरी में हुए राज्यसभा चुनावों में इन सभी विधायकों ने पार्टी के खिलाफ वोटिंग की थी। पार्टी के खिलाफ वोट करने के चलते बीजेपी के सांसद की राज्यसभा में दो वोट से जीत हो गई थी। हांलाकि उस समय लोकसभा चुनाव सिर पर थे जिसके चलते पार्टी ने किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। अब पार्टी ने कारवाई करते हुए इनको बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पंचायत चुनावों से पहले संगठन की मजबूती पर जोर
दरअसल उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों को ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। पंचायत चुनावों के साथ साथ सभी दल विधानसभा की तैयारियों में जुट रहे है। उससे पहले सभी पार्टी में अंदर अनुशासन को दुरूस्त करना चाहते है यही कारण है कि देर से सही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने तीन विधायकों पर अनुशासन का डंडा चलाया। राजनैतिक दलों का मानना है कि पंचायत चुनावों में संगठन को और मजबूत किया जाए जिससे विधानसभा चुनावों में जीत की रहा आसान हो ।

 

 

 

 

 

 

 

Post Views: 334
Tags: # BJP and Samajwadi Par Akhilesh yadavty
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार
US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version