अखिलेश ने दिखाए सपने…कहा किसानों को देंगे MSP का अधिकार..अग्निवीर को खत्म करेगी हमारी सरकार

Akhilesh shows dreams and said that our government will give the right to MSP to the farmers and will eliminate Agniveer

उत्तरप्रदेश के कानपुर-अकबरपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशी राजा रामपाल के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के रमईपुर में जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर निशान साधा। अखिलेश ने कहा 10 साल के कार्यकाल में भाजपा उम्मीदवार की सारी बातें, सारे वादे सब कुछ झूठी निकलीं। जिन किसानों से इन्होंने वादा किया था कि उनकी आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन कोई भी किसान यह नहीं बोल सकता कि उनकी आय दोगुनी हुई। इन्होंने किसान को संकट में डाल दिया। उसे धोखा दिया। आंकड़े उठाकर देख लीजिए जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से पूरे देश में एक लाख किसानों अब तक ने आत्महत्या की है न केवल आत्महत्या की है बल्कि जब जब किसान इनके विरुद्ध गया। इन्होंने किसानों को अपमानित किया। किसानों पर लाठी चलवाई। आईसीसी की दिवालें बनवा दीं। यहां तक सड़कों तक पर कीलियां लगवा दीं। जो किसान आंदोलन में दिल्ली जाना चाहते थे। उन्हें डीजल तक नहीं खरीदने देते थे। आंदोलन को दबाने तक की कोशिश हुई हजारों किसान आत्महत्या और शहीद हो गया लेकिन किसान हमारे झुके नहीं। जब तक तीनों कानून वापस नहीं ले लिए सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए भाजपाइयों ने किसानों पर थार जैसी गाड़ी किसानो पर चढ़वां दीं। किसानों की जान गई लेकिन झुके नहीं किसान।

जो लोग विकसित भारत और विश्व गुरु का सपना दिखा रहे हैं, उन्होंने किसानों के हक और अधिकार छीन लिए। आज हम अपने किसानों को भरोसा दिलानें जा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन ने तय किया है न केवल कानूनी अधिकार msp का देंगे बल्कि किसानों का को कर्ज है जो कर्ज किसानों ने बैंकों से लिया है वो भी हम माफ करने का काम करेंगे। बीजेपी ने बड़े बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। नियम बनाया। जिनका 5 करोड़ से जायदा कर्ज है। उनका कर्ज माफ होगा लेकिन जो किसान गरीब हैं। गांव में रहते हैं उनका कर्ज करोड़ों में नहीं लाखों में हैं।

अखिलेश ने सवाल किया कि जब बीजेपी पूंजीपतियों के करोड़ों रुपए का कर्ज माफ कर सकती है तो इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी की सरकार भी आने वाले समय में किसानों का कर्ज माफ कर कानूनी तौर पर उन्हें एमएसपी का अधिकार दिलाएगी। अखिलेश यादव ने भाजपा की सरकार पर तंज कसते हुए किसानों के बाद नौजवानों के रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा सरकार नौजवानों को भी धोखा पेपर होता है और लीक हो जाता है। नौजवान कोचिंग करता है, मेहनत करता है, तैयारी करता है। वर्षों परीक्षा की तैयारी करता है। परीक्षा देकर जैसे ही नौजवान घर लौटा तो पता चलता है वह जो एग्जाम देकर आया है वह तो लीक हो गया। यह एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्कि 10 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। नौजवानों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। अब तक परीक्षा कैंसिल होने की वजह भाजपा ने करीब 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया।

पोस्टर में नजर आ रहा सिंगल इं​जन

अखिलेश ने कहा डबल इंजन की सरकार की बड़ी-बड़ी होल्डिंग में केवल एक ही इंजन दिखाई दे रहा है दूसरा इंजन दिखाई नहीं दे रहा। वोटिंग के बाद वो इंजन भी गायब हो जाएगा। अग्निवीर नौकरी में नौजवानों के साथ खिलवाड़ हुआ है यह जो 4 साल की नौकरी है इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी कभी स्वीकार नहीं कर सकते इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो यह अग्निवीर व्यवस्था सदैव के लिए खत्म हो जएगी। अभी तक तो सेना में अग्निवीर की व्यवस्था चल रही है फिर से अगर में खाकी वर्दी भी 3 साल के लिए ही पहनने को मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी मीडिया के माध्यम से हमसे सवाल करवाती है की पुलिस की नौकरी कैसे 3 साल की हो जाएगी..? तो वे कहना चाहते हैं क्या आपको पता था कि फौजी की पक्की नौकरी 4 साल की हो जाएगी क्या आपको पता था कि बीजेपी की सरकार आएगी तो हवाई जहाज तक बेच देगी..?। क्या आपको पता था कि बंदरगाह बेच देगी..? क्या आपको पता था कि सरकारी कंपनियां बेच देगी..? क्या आपको यह पता था कि सरकार रातों-रात नोटबंदी कर देगी..?

Exit mobile version