Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनावी रणनीति के लिए अखिलेश को याद आए चाचा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 25, 2024
in मुख्य समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनावी रणनीति के लिए अखिलेश को याद आए चाचा

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात की। अखिलेश यादव उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के पहले अखिलेश की आजम से मुलाकात को गहरे राजनैतिक मायने माने जा रहे हैं। आजम खान से मुलाकात के पीछे चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने की रणनीति है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

अखिलेश यादव ने की थी जेल में आजम खान से मुलाकात
उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के पहले आजम से की मुलाकात
आजम और अखिलेश की मुलाकात के गहरे राजनैतिक मायने
मुलाकात के पीछे चुनावी रणनीति
उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने की रणनीति
जेल में बंद आजम खान से मिलने गये थे अखिलेश यादव
आजम खान से सीतापुर जेल में की थी मुलाकात
उम्मीदवारों को लेकर दोनों के बीच हुई चर्चा
रामपुर सीट के लिए आजम खान से चर्चा
सपा की परंपरागत सीट है रामपुर
दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव
रामपुर और कन्नौज से मैदान में उतर सकते हैं अखिलेश यादव
सपा ने किया अभी तक 44 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

चुनावों से ठीक पहले मुलाकात के सियासी मायने

जेल में बंद आजम खान से अखिलेश की मुलाकात के समय को लेकर सरगर्मी है। अखिलेश यादव ने आजम खान से सीतापुर जेल में मुलाकात की। अटकलें हैं कि अखिलेश और आजम खान के बीच उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। खासकर रामपुर सीट के लिए आजम खान से चर्चा की गई है। दऱअसल रामपुर सीट समाजवादी पार्टी की पंरपरागत सीट मानी जाती थी जो लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के हाथ से चली गई थी। इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार की जीत हुई थी। अब अखिलेश यादव इस सीट को वापस पाना चाहते हैं यही कारण है कि वहां के बदले राजनैतिक समीकरणों के साथ किस चेहरे को मैदान में उतारा जाए इस पर चर्चा की गई।

क्या अखिलेश भी होंगे चुनावी मैदान में

समाजवादी पार्टी ने अब तक 44 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट मिल चुका है। अब अटकलें हैं कि कन्नौज सीट का क्या होगा। खबरें आ रही थी कि अखिलेश खुद कन्नौज से भाग्य आजमा सकते हैं। लेकिन आजम खान के साथ मुलाकात करने के बाद अब अटकलें हैं कि अखिलेश एक नहीं दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

किन दो सीटों पर होगी अखिलेश की उम्मीदवारी

अभी तक अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं लेकिन अब खबरें हैं कि अखिलेश यादव एक नहीं बल्कि दो सीटों से मैदान में हो सकते हैं। पहली सीट कन्नौज जिससे पहले अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव लोकसभा प्रत्याशी थी। अब दूसरी सीट जिसे लेकर चर्चा है वो रामपुर सीट है। कहा जा रहा है कि आजम खान ने मुलाकात के समय अखिलेश से इस सीट पर लड़ने की अपील की है।

अभी तक 44 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

अभी तक समाजवादी पार्टी ने 44 सीटों पर नाम का ऐलान किया है। इस बार इंडिया गठबंधन में खजुराहो सीट भी समाजवादी पार्टी को दी गई है। इस सीट पर कहा जा रहा है कि पीडीए फार्मूले के तहत किसी ओबीसी चेहरे को मौका दिया जाएगा।

Post Views: 288
Tags: #Akhilesh Yadav ex cm
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version