आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अक्षर पटेल को भारत का उप-कप्तान नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाए हैं। चोपड़ा को उम्मीद थी कि कप्तान सूर्यकुमार यादव का डिप्टी हार्दिक पंड्या को बनाया जाएगा। 22 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई द्वारा 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करने के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज हैरान रह गए। अपने यूट्यूब चैनल पर टीम के चयन पर चर्चा करते हुए चोपड़ा ने बताया किया कि कैसे भारत ने पिछले कुछ सालों में कई बार अपने टी20 कप्तान बदले हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘भारत के पास पिछले पांच सालों में टी20 में 10 कप्तान रहे हैं। सूर्यकुमार यादव वर्तमान कप्तान हैं। कुछ समय पहले ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान थे और उससे पहले लंबे समय तक हार्दिक पंड्या कप्तान थे और फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली। केएल राहुल ने भी कप्तानी की। यहां तक कि शुभमन गिल ने भी कप्तानी की।’ 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से सूर्या पूरी तरह से टीम के कप्तान बन गए हैं। इससे पहले, रोहित के अनुपस्थित रहने पर पंड्या ने कई बाइलेटरल सीरीज में भारत का नेतृत्व किया था। ऑलराउंडर ने 16 टी20 में कप्तानी की है और उनमें से 10 जीते हैं।
Akash Chopra का BCCI से सवाल…
Akash Chopra का BCCI से सवाल...
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: #cricketBCCIIndian Cricket Team
Related Content
पंजाब में नशे का मुद्दा: आप सरकार पर शाह का हमला, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और केंद्र की जवाबदेही की चुनौती
By
DigitalDesk
October 20, 2026
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग
By
DigitalDesk
October 20, 2026
ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम
By
DigitalDesk
October 20, 2026
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार
By
DigitalDesk
October 20, 2026
Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट
By
DigitalDesk
October 20, 2026